फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   10वें फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन

10वें फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन

Fri, 16 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
10वें फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन
10वें फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन
विज्ञापन

गढ़शंकर (होशियारपुर)। शहीद ए आजम स भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा आयोजित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में 10वें फुटबॉल टूर्नामेंट तथा एथलेटिक्स मीट का उद्घाटन नवजोत सिंह माहल एस एस पी जालंधर ग्रामीण द्वारा झंडा लहरा कर तथा गुब्बारे छोड़ कर किया गया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता अध्यक्ष बार एसोसिएशन गढ़शंकर एडवोकेट पंकज कृपाल ने की। इस अवसर पर शहीद ए आजम स भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष जसवीर सिंह राय, मुख्य सरपरस्त वेद प्रकाश कृपाल, कमल, राजिंदर प्रसाद पप्पू,अवतार सिंह जस्सोवाल सदस्य जिला परिषद होशियारपुर व अन्य उपस्थित हुए। नवजोत सिंह माहल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे खेल मेलों का अधिक से अधिक आयोजन होना चाहिए, ताकि युवा वर्ग नशों को त्याग कर खेलों की ओर ध्यान दे। उन्होंने इस अवसर पर शहीद ए आजम भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर को दो लाख रुपये की ग्रांट तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में दो लाख रुपये की और लाइटें लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर क्लब की ओर से नवजोत सिंह माहल एसएसपी, सुखविंदर सिंह डीएसपी तथा पंकज कृपाल एडवोकेट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


-फोटो-2- गढ़शंकर में नवजोत सिंह माहल एस एस पी, सुखविंदर सिंह डीएसपी तथा पंकज कृपाल एडवोकेट को स्मृति चिन्ह भेंट करते शहीद ए आजम भगत सिंह स्पोर्टस क्लब गढ़शंकर के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed