{"_id":"5be85773bdec2269b262f28c","slug":"15419533487-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईलेट्स स्पीकिंग परीक्षा के लिए सैंकड़े विद्यार्थी दिनभर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईलेट्स स्पीकिंग परीक्षा के लिए सैंकड़े विद्यार्थी दिनभर हुए परेशान
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देने के लिए परेशान रहे विद्यार्थी
आईलेट्स स्पीकिंग परीक्षा देने के लिए पंजाब, हरियाणा से आए थे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। मोगा -लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित होटल में अंग्रेजी में महारत परखने वाला आईलेट्स (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम) तहत स्पीकिंग परीक्षा देने आए नौजवान पूरा दिन परेशान हुए। परीक्षा भी नहीं ली गई। विद्यार्थियों ने थाना मेहना पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंचे एएसआई राज धीम और एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि प्रबंधकों ने लिखित रूप में दिया है कि विद्यार्थियों को नई तारीख दी जाएगी। इसके बाद नौजवान शांत हुए।
विदेशी एजेंसी आईडीपी ने मोगा में चार परीक्षा केंद्रों में 10 नवंबर को आईलेट्स परीक्षा कराई थी। इन नौजवानों को 11 नवंबर को आईलेट्स स्पीकिंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन सूचना भेजी गई। एजेंसी ने टेस्ट का समय तो बताया दिया गया पर स्थान नहीं बताया गया। एजेंसी की इस लापरवाही कारण विद्यार्थी पूरा दिन परेशान हुए। एजेंसी टोल फ्री नंबर पर बात नहीं होने के कारण नौजवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई विद्यार्थी पटियाला, संगरूर, बरनाला, सिरसा आदि शहरों से आए थे।
मोगा-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग स्थित होटल में परीक्षा ले रही एजेंसी आईडीपी के प्रबंधकों ने नौजवानों को यह कह कर टेस्ट लेने से इंकार कर दिया कि उनका नाम सूची में नहीं है। युवाओं की सूचना थाना मेहना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रबंधकों से बातचीत की। नई तारीख के लिए लिखित आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।