{"_id":"5be46f3ebdec2269602c5845","slug":"15416972977-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के दिन दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के दिन दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत
दीपावली के दिन दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। दीपावली के दिन कच्चा दोसांझ रोड मोगा निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह (30) मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन पोषण करता था। फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी कच्चा दोसांझ रोड मोगा दीपावली की रात बहोना चौक में अपनी रिश्तेदार को मिठाई देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने मोटर साइकिल पर कोटकपूरा बाईपास पर बने पुल पर चढ़ने लगा तो सामने से आ रही गाड़ियों की तेज लाइट पड़ने से वह संतुलन खो बैठा और फुटपाथ से जा टकराया। उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है।