{"_id":"5b7c3f1d42c79246344b2497","slug":"1534869268165-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गुरूद्वारे में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 पावनस्वरुप अग्निभेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गुरूद्वारे में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 पावनस्वरुप अग्निभेंट
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारो में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 स्वरूप अग्निभेंट
होशियारपुर। गुरुद्वारा नानक देव जी के गांव दिहाना में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गुरुग्रंथ साहिब जी के सुखासन में रखे 5 स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। गुरुद्वारे में पहली मंजिल से धुआं निकलते देख ग्रंथी बाबा रंजीत सिंह और संगत ने आग पर काबू पाया और गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशित स्वरूप को सुरक्षित बचा लिया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान वरिन्दर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे गुरुद्वारे की पहली मंजिल से धुआं व आग की लपटों को देख संगत तुरंत वहां पहुंची और घंटाभर मशक्कत करके आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गुरु ग्रंथ साहिब जी के 5 स्वरूप अग्निभेंट हो चुके थे। उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से पहुंचे पंज प्यारों के नेतृत्व में पूरी रहत मर्यादा के साथ पांचों स्वरूपों को कीरतपुर साहिब के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलते ही विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व संगत से मिले।