फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तेज बारिश के कारण प्राईमरी स्कूल मौडा की ईमारत पर गिरा पहाडी का मलबा

तेज बारिश के कारण प्राईमरी स्कूल मौडा की ईमारत पर गिरा पहाडी का मलबा

Mon, 13 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण प्राईमरी स्कूल मौडा की ईमारत पर गिरा पहाडी का मलबा
तेज बारिश से प्राइमरी स्कूल पर गिरा पहाड़ी का मलबा
विज्ञापन

रात का समय होने के कारण नहीं हुआ कोई हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कीरतपुर साहिब। रविवार को रात हुई भारी बरसात के कारण गांव मौड़ा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के इमारत के पीछे सटे पहाड का मलबा गिर जाने के कारण स्कूल की इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गौरतलब है कि उक्त हादसा रात के समय हुआ जिस समय स्कूल में कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं थे। नहीं तो हादसा जानलेवा हो सकता था। जानकारी देते हुए बीपीओ श्री आनंदपुर साहिब कमलजीत सिंह भल्लडी ने बताया कि सुबह उन्हें तकरीबन 8:30 बजे स्कूल की इमारत पर पहाड़ी का मलवा गिरमे की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत उक्त स्कूल में पहुंच कर मौका देखा। इस दौरान स्कूल में सुबह पहुंचे शिक्षक हरजिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि जब वह सुबह स्कूल में पहुंचे तो स्कूल की इमारत के साथ सटी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दो कमरों पर गिरा हुआ था। जिसके चलते दो कमरों की दीवारें टूटने के साथ साथ बरामदे में भी दरारें आ गईं। भल्लडी ने बताया कि गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अपनी एक पूरी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed