फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाखड़ा डैंम का जल स्तर पंहुचा 1601 फीट के पार

भाखड़ा डैंम का जल स्तर पंहुचा 1601 फीट के पार

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा डैंम का जल स्तर पंहुचा 1601 फीट के पार
भाखड़ा डैम का जल स्तर पहुंचा 1601 फीट के पार
विज्ञापन

भाखड़ा डैम में पानी की क्षमता 1686 फुट तक
एक दिन में 70 हजार 521 क्यूसिक पानी का बहाव किया दर्ज
एक सप्ताह में गोबिंद सागर झील का स्तर 25 फुट तक बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश व बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा डैम के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील के जल स्तर में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। अगर बात बीते एक सप्ताह की करें तो इस सप्ताह के दौरान झील का स्तर 25 फुट तक पहुंच गया। भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड के दर्शाए आंकड़ों के अनुसार गोबिंद सागर झील में पानी का बहाव एक दिन में 70 हजार 521 क्यूसिक दर्ज किया गया है। जिसके चलते भाखड़ा का जल स्तर 1601.34 फुट तक पहुंच गया, जो बीते वर्ष के मुकाबले अभी लगभग 50 फुट कम है। भाखड़ा डैम से विद्युत उत्पादन के लिए टरबाइनों के माध्यम से 13 हजार 619 क्यूसिक पानी छोड़कर 134.81 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। बात अगर नंगल से होकर गुजरने वाली नंगल हाईडल नहर की बात करें तो नंगल डैम से 12 हजार 500, श्री आनंदपुर साहिब हाईडल में 10 हजार 150 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष 13 अगस्त को भाखड़ा डैम का जल स्तर 1651 फुट दर्ज किया गया था।

सूत्रों की माने तो 20 सितंबर तक गोबिंद सागर झील में पानी की भराई का सीजन होता है जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी झील पानी से काफी लबालब होगी। बता दें कि भाखड़ा डैम में पानी की क्षमता 1686 फुट तक है, लेकिन 1680 फुट जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है और अगर पानी का स्तर 1680 के थोड़ा भी पार हो तो मैनेजमेंट किसी भी समय फ्लड नियंत्रण गेट खोलने का निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed