{"_id":"5b6f03db4f1c1bf8258b4587","slug":"153400213119-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर जैसे रोग फैलने का प्रमुख कारण बनती कीटनाशक दवाएं -अजयवीर जाखड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर जैसे रोग फैलने का प्रमुख कारण बनती कीटनाशक दवाएं -अजयवीर जाखड
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीटनाशक दवाओं से हो रहे रोग: जाखड
केंद्र की नीतियों के चलते सूबा सरकार कीटनाशकों पर नहीं लगा सकती रोक
राइस मिलर्स एसोसिएशन फाजिल्का ने आयोजित किया किसान जागरूकता कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। पंजाब राज्य फार्म वर्कर्स कमीशन के चेयरमैन अजयवीर जाखड़ ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते ही पंजाब सरकार घातक कीटनाशकों पर रोक नहीं लगा सकती। यह कीटनाशक मानव जाति के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं। जाखड़ शनिवार को राइस मिलर्स एसोसिएशन फाजिल्का व लाधूका मंडी की तरफ से अनाज मंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय किसान जागरूकता कैंप को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में पहुंचने पर एक्सपोर्टर व एसोसिएशन पंजाब के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजम कामरा ने गुलदस्ता देकर जाखड़ का स्वागत किया। किया। जाखड़ ने कहा कि कई दवा निर्माता कंपनियों तो ऐसी ऐसी दवाएं यहां बेच रही हैं, जो फसलों के माध्यम से इंसानी शरीर में कैंसर जैसे रोगों का कारण बन रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसी दवाओं पर रोक लगाने के लिए केंद्र पर दबाव बना रही है, वहीं किसानों को भी इन दवाओं के प्रयोग से परहेज करना चाहिए।
पंजाब राइस मिलर्स एक्सपोर्टर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक सेठी ने किसानों से अपील की कि कम से कम कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए ताकि देश से बाहर भेजे जाने वाले बासमती चावल पर रोक लगाए जाने की संभावनाएं कम हो सकें। उन्होंने कीटनाशकों की जगह उसका कोई कुदरती विकल्प अपनाने का आह्वान किया। वहीं केंद्रीय खरीद एजेंसी अपेडा से आए सीनियर एग्रीकल्चर वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा ने किसानों को अपनी बासमती की फसल की ज्यादा से ज्यादा पैदावार प्राप्त करने व कीटनाशकों का कम प्रयोग करने की अपील की ताकि कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा टल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप जाखड़, बालकृष्ण गर्ग, एसडीएम सुभाष खटक, चीफ एग्रीकल्चर अफसर डॉ बलजिंदर सिंह बराड़,डॉ भूपिंदर सिंह, किसान यूनियन के मास्टर बूटा सिंह, दि फाजिल्का पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पेड़ीवाल, आढ़ती एसोसिएशन लाधूका के अध्यक्ष अविनाश कामरा, फाजिल्का आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह काठपाल लवली, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बिहानी मौजूद थे।