{"_id":"5b5f441b4f1c1b8f568b7365","slug":"15329700053-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित नहरबंदी के विरोध में भाकियू ने किया संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित नहरबंदी के विरोध में भाकियू ने किया संघर्ष का ऐलान
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित नहरबंदी के विरोध में भाकियू ने किया संघर्ष का ऐलान
अबोहर। भारतीय किसान यूनियन कादियां की बैठक जिला प्रधान बुधराम बिश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को मार्केट कमेटी के मीटिंग हॉल में हुई। जिसमें नहरी विभाग की ओर से प्रस्तावित नहरबंदी का विरोध करते हुए ऐलान किया गया कि अगर विभाग ने आने वाली नहरबंदी का आदेश रद्द नहीं किया तो यूनियन संघर्ष करने पर मजबूर होगी। बैठक में उपस्थित यूनियन के पंजाब प्रधान सुभाष गोदारा ने कहा कि पंजाब-राजस्थान की सीमा पर बसे गांवों के किसानों को कभी भी पूरा सिंचाई पानी नहीं मिलता। कुछ समय पूर्व सफाई के नाम पर नहरबंदी की गई। लेकिन सफाई नहीं हुई। उसके बाद बार-बार नहरें टूटने पर अघोषित नहरबंदी की जाती है। जिससे टेलों पर बसे किसानों को पूरा पानी नहीं मिलता जिससे उनकी फसलों व बागों पर विपरीत असर पड़ता है। गोदारा ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को सिंचाई पानी की अति जरूरत है। लेकिन नहरी विभाग ने अगले कुछ दिनों में नहरबंदी की योजना तैयार की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में विभाग ने नहरबंदी की तो यूनियन अपने स्तर पर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विभाग पर किसानों की फसलें बर्बाद करने का आरोप लगाया। बैठक के अंत में किसान नेता जयपाल मंडा बिशनपुरा को सर्वसम्मति से ब्लाक प्रधान नियुक्त किया। मंडा ने विश्वास दिलाया कि वह यूनियन की एकता के लिए प्रयासरत रहेंगे। बैठक में प्रह्लाद माकड़, राजा कंधवाला, डी के सियाग, रामेश्वर धारनियां, ओम प्रकाश, रामजी लाल, नत्थूराम, राम कुमार, महेन्द्र सरस्वा, ओम प्रकाश दोदा, इंद्राज कडवासरा, दशरन सिंह, बलकरण सिंह, गरविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, नेकी राम, सुरेन्द्र कुमार, राम स्वरूप, देवी लाल, जगतार सिंह मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।