{"_id":"5b5df27f4f1c1b4a748b78f1","slug":"153288357612-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक मैडिकल कालेज के विद्यार्थियों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक मैडिकल कालेज के विद्यार्थियों का अनिश्चित कालीन धरना शुरू
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिन बाद भी नहीं खुला कॉलेज
मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। बैंक लोन जमा न होने के कारण बंद हुए होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज खोलने की मांग को लेकर होम्योपैथिक अस्पताल के बाहर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इन विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन पर उनका भविष्य अंधकारमय करने का आरोप लगाया।
रविवार को विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज को सील किए करीब 25 दिन हो चुके हैं। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के कहने पर हालांकि होम्योपैथिक अस्पताल में अस्थाई रूप से कक्षाएं लगाई जाती हैं, लेकिन वहां न तो वह ठीक ढंग से पढ़ पा रहे है व न ही अध्यापक पढ़ा पा रहे हैैं, जबकि अगले कुछ दिन बाद ही परीक्षाएं शुरू होनी हैं। छात्र-छात्राओं ने रोष जताते हुए कहा कि वह दिन रात खुले आसमान के नीचे दिन काटने को मजबूर हैं। दुख की बात है कि मैनेजमेंट ने अभी तक उनकी बात नहीं सुनी। मेडिकल के विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस लिए दूर दराज राज्यों से यहां डॉक्टर बनने का सपना लेकर आए विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने अपना परीक्षा केंद्र बठिंडा में बनाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मैनेजमेंट से जल्द ही कॉलेज खुलवाने की मांग की है। धरने पर बैठे डा. विशाल तनेजा ने बताया कि इस कालेज के लिए जगह दान देने वाले चौधरी देवराज नंबरदार के परिवार ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की है जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी है। उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिलने की पूरी उम्मीद है। इस मौके पर छात्रा यामिनी, अमन स्वामी, विजय कुमार, विनीता रानी, प्रियंका बिश्नोई, दीपशिखा व अन्य स्टॉफ मौजूद था। ज्ञात हो कि करोड़ों रुपये का कर्ज अदा न करने के चलते पंजाब एंड सिंध बैंक ने कालेज को सील कर दिया। उस दिन से ही कालेज के विद्यार्थी व स्टॉफ पुन: कालेज खुलवाने की मांग कर रहे हैं।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।