फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अबोहर के पंजपीर मेले में पंजाब केसरी कुश्ती दंगल 30 को

अबोहर के पंजपीर मेले में पंजाब केसरी कुश्ती दंगल 30 को

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अबोहर के पंजपीर मेले में पंजाब केसरी कुश्ती दंगल 30 को
अबोहर के पंजपीर मेले में पंजाब केसरी दंगल 30 को
विज्ञापन

अबोहर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत सिविल व पुलिस प्रशासन को मिली सफलता के बाद अब 30 जुलाई को शहर के ऐतिहासिक पंजपीर दरगाह पर वार्षिक मेले के दौरान पंजाब केसरी दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जिला पुलिस अधीक्षक गुरलीत सिंह खुराना व उपमंडल अधिकारी पूनम सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 21 हजार रुपये का, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार व चौथे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 75 सौ रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा 70 किलो वर्ग में ‘पंजाब कुमार’ चुने जाने वाले को 11 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 7100, तीसरे सफल पहलवान को 4100 रुपये और चौथा स्थान पाने वाले को 2100 रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इसी प्रकार ‘शान-ए-पंजाब’ प्रतियोगिता में 60 किलो भार वर्ग में विजेता को 7100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, 5100 रुपये द्वितीय पुरस्कार, 3100 रुपये तृतीय पुरस्कार व 1500 रुपये चतुर्थ पुरस्कार दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान अंडर 14 में 45 किलो भार वाले ‘बाल केसरी’ के अलावा लड़कियों की कुश्ती भी करवाई जाएगी। जिनके विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह मटवानी, डीएसपी गुरविन्द्र सिंह, बल्लुआना के डीएसपी राहुल भारद्वाज सहित थाना प्रभारी परमजीत कुमार व चंद्रशेखर भी मौजूद थे।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed