फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रांस्पोर्टरों की जायज मांगों पर गौर करे सरकार : अविनाश राय खन्ना

ट्रांस्पोर्टरों की जायज मांगों पर गौर करे सरकार : अविनाश राय खन्ना

Fri, 27 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रांस्पोर्टरों की जायज मांगों पर गौर करे सरकार : अविनाश राय खन्ना
ट्रांस्पोर्टरों की मांगों पर गौर करे सरकार : अविनाश
विज्ञापन

होशियारपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता के रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में किया। खुले दरबार में उपस्थित लोगों ने खन्ना को ट्रांस्पोर्टरों द्वारा की जा रही हड़ताल के कारण जनता को पेश आ रही ट्रांस्पोर्टेशन की समस्या के बारे में अवगत कराया। इस पर खन्ना ने कहा कि सरकार को ट्रांस्पोर्टरों की जायज मांगों पर गौर करते हुए जनता की इन समस्याओं का जल्द निवारण करने की ओर ध्यान देना चाहिए। खन्ना ने ट्रांस्पोर्टरों से अपील की कि जनहित के लिए लोगों की जरूरी वस्तुओं की ढुलाई में कोई बाधा न आए इसको ट्रांस्पोर्टर सुनिश्चित बनाएं। खन्ना ने शहर में बढ़ रहे डायरिया के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों का पालन करें और खाने पीने तथा साफ सफाई का सेहत विभाग की हिदायतों के अनुसार विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर खन्ना के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, एडवोकेट डीएस बागी, मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed