{"_id":"5b59fc374f1c1b4b748b717b","slug":"15326239192-nawanshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर।
बिस्त दोआब नहर में बुधवार देर शाम नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक का शव निकालने में करीब 14 घंटे लग गए। वीरवार सुबह शव बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव बैरसियां निवासी करनवीर सिंह (15) अपने दोस्तों के साथ राहों रोड पर स्थित पुल के पास नहाने के लिए गया हुआ था। देर शाम अचानक पानी के तेज बहाव में वह असंतुलित हो गया और पानी में बह गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए। थाना सदर नवांशहर के एसएचओ सुभाष बांठ ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे गोताखोरों ने नहर कालोनी के पास करनवीर का शव नहर से बरामद कर लिया। शव का नवांशहर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।