फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नंगल की सड़कों पर आवारा गऊओं व सांडों का समराज्य,

नंगल की सड़कों पर आवारा गऊओं व सांडों का समराज्य,

Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
नंगल की सड़कों पर आवारा गऊओं व सांडों का समराज्य,
शिमला के लिए
विज्ञापन


नंगल में सड़कों पर लावारिस पशुओं से लोग परेशान
पार्षद ने गोशाला को प्रति माह 50 हजार रुपये देने पर उठाए सवाल
पड़ोसी राज्य हिमाचल के लोगों पर अंधेरे में पशुओं को छोड़कर जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल में लावारिस सांड व गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों रोष है। नंगल शहर की खूबसूरती को इन लावारिस पशुओं ने धब्बा लगा दिया है। लेकिन नंगल नगर काउंसिल से लेकर जिला प्रशासन कुछ कदम नहीं उठा रहा। जानकारी के अनुसार नंगल नगर काउंसिल की ओर से गोशाला को प्रति माह 50 हजार रुपये पशुओं के रख रखाव व चारे के लिए दिए जाते हैं। इसके बावजूद लावारिस पशु सड़कों पर हादसों का शिकार हो रहे हैं। आज हालात ये हैं कि करीब 200 सांड, जिन्हें पकड़कर गोशाला में बंद किया गया था, वह भी आजाद घूम रहे हैं।
इस मुद्दे पर महिला पार्षद शिवानी जसवाल ने नंगल नगर काउंसिल पर सवाल उठाए कि गोशाला को काउंसिल की ओर से दिए जा रहे 50 हजार रुपयों का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि इन गायों की देखभाल के लिए नगर काउंसिल फंड दे और इसे बढ़ाए, इसका वह खुले दिल से समर्थन करेंगी। लेकिन लावारिस पशु सड़कों पर नहीं दिखने चाहिए। अन्यथा काउंसिल में गोशाला को दिए जाने वाले पैसे को बंद करने के लिए मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रयास जारी हैं : अशोक
जब इस बारे में नंगल नगर काउंसिल के चेयरमैन अशोक पुरी से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कई बार लावारिस पशुओं को पकड़ने की मुहिम काउंसिल की ओर से चलाई गई। लेकिन हिमाचल के लोग अंधेरे का लाभ उठा कर अपने पशुओं को यहां छोड़ जाते हैं। इस कारण समस्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन फिर भी प्रयास जारी हैं कि लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में डालें। लगभग 200 गायों को पकड़कर दौनाल गांव में स्थित गोशाला में छोड़ा भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed