{"_id":"5b59fa834f1c1b4e748b729f","slug":"153262348615-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने एडीसी व मार्किट कमेटी सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने एडीसी व मार्किट कमेटी सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग के नाम पर लोगों से लूट
आम आदमी पार्टी ने एडीसी व मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। होशियारपुर की नई सब्जी मंडी में पार्किंग के नाम पर आम लोगों से गलत तरीके से पार्किंग फीस वसूलने के विरोध में आज होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज व सीनियर लीडर परमजीत सिंह सचेदवा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का शिष्ट मंडल मार्केट कमेटी होशियारपुर और एडीसी अनुपम कलेर से मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने नई सब्जी मंडी में ठेकेदार द्वारा गलत तरीके से वसूली जा रही पार्किंग फीस के विरोध में दोनों अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपे।
मांग पत्र में अधिकारियों को परमजीत सिंह सचदेवा ने बताया कि नई सब्जी मंडी में ठेकेदार द्वारा आम लोगों से गलत तरीके से पार्किंग फीस वसूली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट के मुताबिक शर्त नंबर 11 के अनुसार सब्जी मंडी में बनी पानी के टंकी के पास जो वाहन खड़े होंगे ठेकेदार उनसे ही पार्किंग फीस वसूलेगा। लेकिन नई सब्जी मंडी को लगने वाले तीनों गेटों पर ठेकेदार ने अपनी कारिंदों को बिठाया है जो वहां से गुजरने वाले हर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों से पार्किंग फीस वसूलते हैं, जो आम लोगों के साथ धक्का हैं। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ऐसे किसी भी वाहन चालक की पर्ची नहीं काट सकता जो वहां अपने वाहन को पार्क ही नहीं करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वो मामले को देखें और आम लोगों को इस लूट से बचाये।
सचदेवा ने बताया कि इससे पहले उन्होंने नई सब्जी मंडी में कैंटीन के नाम पर वसूले जाने वाले गुंडा टैक्स संबंधी हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट की जजमेंट के बाद होशियारपुर की सब्जी मंडी कैंटीन के नाम पर की जाने वाली बसूली बंद हो गई और आम लोगों को इससे बहुत राहत मिली थी। सचदेवा ने बताया कि पार्किंग के ठेके को लेकर भी उन्होंने कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है। अभी उसका फैसला कोर्ट में विचाराधीन है।