फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कूड़े से भरी रेहडियां लेकर शहर में निकाला रोष मार्च

कूड़े से भरी रेहडियां लेकर शहर में निकाला रोष मार्च

Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कूड़े से भरी रेहडियां लेकर शहर में निकाला रोष मार्च
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। चार माह का वेतन न मिलने के रोष स्वरूप नगर परिषद में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाई सेवकों ने मंगलवार को रोष स्वरूप कूडे़ की रेहड़ियां लेकर शहर में रोष रैली निकाली।

सफाई सेवक यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ढिलोढ़ के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई सेवक नगर परिषद से रवाना हुए और नगर परिषद अधिकारियों खिलाफ नारेबाजी की। सफाई सेवकों ने कहा कि करीब पांच माह होने वाले हैं और उन्हें नगर परिषद की ओर से तनख्वाह नहीं दी गई जिससे उनका अपने घरों का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। वह करीब दस दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन फिर भी किसी भी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम 4 माह का वेतन जारी किया जाए अन्यथा उनकी यह हड़ताल इसी प्रकार से जारी रहेगी। इसकी वजह से जनता को होने वाली परेशानी के लिए नगर परिषद अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंनें कहा कि संघर्ष को तेज करते हुए बुधवार से उनकी यूनियन के पांच सदस्य नरिंद्र, राजू, धर्मवीर, संजय व शम्मी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इधर ओम प्रकाश ढिलोढ व गोपीराम सांदड़ ने कहा कि पिछले माह केंद्र सरकार की ओर से एससी, एसटी एक्ट-1989 में किए गए संशोधन के विरोध में दलित समाज के लोग नगर परिषद अबोहर में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के मलोट पहुंचने के उपलक्ष्य में काली झंडियां लगाकर रोष जताएंगे।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed