{"_id":"5b0c2f7c4f1c1b896e8b519f","slug":"152752525020104-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 104","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 104
Updated Mon, 28 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने कर्जमाफी का वादा निभाया: अरोड़ा
कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने किसानों को वितरित किए कर्जा राहत संबंधी सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। उद्योग व वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव के दौरान किया गया वादा पूरा कर दिखाया है। सरकार ने अब तक जिले के 10481 किसानों के 96.38 करोड़ रुपये के कर्जे माफ कर दिए गए है। अरोड़ा सोमवार को गार्डन कोर्ट पैलेस में किसानों को कर्जा माफी संबंधी सर्टिफिकेट वितरित करने के लिए करवाए गए विशेष समागम को संबोधित कर रहे थे।
उनके साथ हलका विधायक शामचौरासी व जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी पवन कुमार आदिया, हलका विधायक चब्बेवाल व चेयरमैन एससी डिपार्टमेंट पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी डा. राजकुमार व डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल विशेष तौर पर मौजूद थे। अरोड़ा ने कहा कि राज्य में कर्ज माफी स्कीम के तहत 202111 किसानों को 999.67 करोड़ रुपये की राहत दी गई है। वहीं किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए फसली चक्कर से निकाल कर आधुनिक ढंग से खेती करने के लिए विशेष प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि पंजाब ही ऐसा राज्य है जहां किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जा माफी की सहायता दी गई है।
हलका विधायक शामचौरासी तथा जिला प्रधान कांग्रेस कमेटी पवन कुमार आदिया ने कहा कि पिछली सरकार के दस साल के कार्यकाल दौरान सूबे की किसानी कर्जे के बोझ तले दब गई थी। कैप्टन सरकार ने पिछली सरकार की ओर से सरकारी खजाना खाली छोड़ने के बावजूद किसानों के कर्जे माफ करके बड़ी राहत दी है। विधायक डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने यह स्कीम बिना किसी भेदभाव के लागू की है। इस मौके पर एसडीएम होशियारपुर जतिंदर जोरवाल, तहसीलदार अरविंद प्रकाश वर्मा, कोआपरेटिव बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर अमनदीप बराड़, डिप्टी रजिस्ट्रार गुरप्रीत सिंह, हैप्पी सूद मौजूद थे।