{"_id":"5b06e8964f1c1b9e6e8b4602","slug":"152717940813-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को समाज भलाई स्कीमों के लिए जागरूक करेगी राज्य कानूनी सेवाओं अथॉरिटी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को समाज भलाई स्कीमों के लिए जागरूक करेगी राज्य कानूनी सेवाओं अथॉरिटी मोबाइल वैन
Updated Thu, 24 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर किया रवाना
मोगा। जूडीशियल सचिवालय में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से जिला एवं सेशन जज-कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी इंचार्ज तरसेम मंगला ने मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल वैन पर 9 पैनल वकील एवं 14 शिक्षित पैरा लीगल वालंटियर्स को नियुक्त किया गया है, जो गांवों में जाकर लोगों की बुढ़ापा पेंशन, शगुन स्कीम, आधार कार्ड और राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं सुनेंगे और उनको हल करवाने का यत्न करेंगे।
विनीत कुमार नारंग सीजेएम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी ने बताया कि यह मोबाइल वैन 24 से 30 मई तक जिले के विभिन्न 10 गांवों में जाकर जनता को स्कीमों के बारे में जागरूक करेगी। मोबाइल वैन को झंडी देकर रवाना करते समय समूह जज साहिबान, बार एसोसिएशन मोगा के प्रधान राजपाल शर्मा और पैनल के वकील मौजूद थे।
फोटो कैप्शन - मोगा जुडिशियल सचिवालय में मोबाइल वैन को हरी झंडी देकर रवाना करते इंचार्ज जिला एवं सेशन जज तरसेम मंगला व अन्य्र