{"_id":"5b0598634f1c1b5c798b5f43","slug":"15270933414-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों में लगी आग ने किया रिहायशी इलाकों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों में लगी आग ने किया रिहायशी इलाकों का रुख
Updated Wed, 23 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग ने किया रिहायशी इलाकों का रुख
आग की तपिश से जानवर मर रहे, पारा चढ़ा
तलवाड़ा (होशियारपुर)। ब्लाक के आसपास के जंगलों सुखचैनपुर से नंगल, चहुंमुखी, तुंग के जंगलों में 2 दिन से आग अपना प्रचंड रूप धारण कर चुकी है। इस आग ने करोड़ों की संपत्ति को राख कर दिया है। गांव नंगल के चौधरी मोहल्ले के जंगल में लगी आग का रुख अब घरों की तरफ होने लगा है जिसे मोहल्ले के लोगों को डर का माहौल बना हुआ है पिछली रात ही मोहल्ले के ही गौरव मेहता, ऋषि मेहता, राकेश कुमार, संजीव कुमार, दिनेश ने बताया कि पिछली रात आग रिहायशी इलाकों की तरह बढ़ रही थी। लोगों में डर के माहौल के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। लेकिन आग जंगल में होने के कारण उस पर पहुंच नहीं हो सकी। जिस से आग अभी तक बुझी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस आग से न जाने कितने पेड़ जिसमें बांस, नाल, खैर और अन्य प्राकृतिक वनस्पति को भारी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं न जाने कितने जीव जंतु जंगली जानवर इस तपिश से मर रहे हैं। बंदरों व अन्य जानवरों ने रिहायशी इलाकों की ओर रुख किया है। जिससे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ रही है। गांव के युवाओं ने थोड़ा-बहुत आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग न बुझने के कारण यह रात को और प्रचंड रूप धारण कर रही है।