फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रेलवे के रंग निराले, ब्रिज बनेगा राजस्थान में गाडिय़ां बंद पंजाब में

रेलवे के रंग निराले, ब्रिज बनेगा राजस्थान में गाडिय़ां बंद पंजाब में

Wed, 23 May 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के रंग निराले, ब्रिज बनेगा राजस्थान में गाडिय़ां बंद पंजाब में
सभी केंद्र
विज्ञापन


रेलवे अंडरब्रिज बनेगा राजस्थान में गाड़ियां बंद पंजाब में
अबोहर से आगे राजस्थान न जाने वाली गाड़ी भी कर दी बंद
गाड़ी का हिंदूमलकोट-श्रीगंगानगर के बीच होने वाले निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
यूं तो भारतीय रेल मंत्रालय 2022 तक देश में हजारों करोड़ रुपये लगाकर बुलेट ट्रेन चलाने और डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है। लेकिन रेलवे की प्रशासकीय अव्यवस्था इस हद तक जा पहुंची है कि राजस्थान में बन रहे अंडरब्रिज के कारण अगले तीन रविवार हिंदूमलकोट-श्रीगंगानगर के बीच जो गाड़ियां रद्द की जा रही हैं, उनमें एक ऐसी गाड़ी भी शामिल है जो अबोहर से आगे राजस्थान की ओर जाती ही नहीं। रेलवे की इस लापरवाही से एक ओर विभाग को अकारण ही लाखों रुपये की चपत लगेगी वहीं रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अंबाला डिविजन के वरिष्ठ निर्माण प्रबंधक द्वारा जारी तीन पृष्ठों के परिपत्र में बताया गया है कि फतूही-श्रीगंगानगर व हिंदूमलकोट-फतूही के बीच कम ऊंचाई वाले रेलवे फाटकों के स्थान पर अंडरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसलिए 27 मई, 3 जून व 10 जून को सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक साढ़े 5 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते दो एक्सप्रेस व पांच साधारण रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। जबकि दो एक्सप्रेस व एक साधारण गाड़ी को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा। साथ ही एक साधारण गाड़ी के परिचलन में कुछ बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

जारी प्रपत्र के अनुसार गाड़ी संख्या 54755-56 बठिंडा-अबोहर-श्रीगंगानगर, 14601-02 फिरोजपुर-अबोहर-श्रीगंगानगर, 54753 बठिंडा-अबोहर-श्री गंगानगर के अलावा गाड़ी संख्या 54559-60 बठिंडा-अबोहर-फाजिल्का भी रद्द रहेगी। जबकि यह गाड़ी अबोहर से हिंदूमलकोट की ओर जाती ही नहीं। इसलिए इस गाड़ी का हिंदूमलकोट-श्रीगंगानगर के बीच होने वाले निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं है। इस के अलावा गाड़ी संख्या 54758 अंबाला-श्रीगंगानगर को बठिंडा से ही लौटा दिया जाएगा। यही स्थिति गाड़ी संख्या 14525-26 श्रीगंगानगर-अंबाला इंटरसिटी की भी रहेगी इसे भी बठिंडा से ही वापस लौटा दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 54757 अंबाला-अबोहर-श्रीगंगानगर पैसेंजर 10 जून को अंबाला से साढ़े 6 बजे की बजाय साढ़े 8 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिपत्र में संशोधन करने की मांग
उत्तर रेलवे यात्री संघ, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व उपभोक्ता आंदोलन आदि संस्थाओं ने इसे रेल अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए परिपत्र में संशोधन करने की मांग की है। ताकि इस रेल ट्रैक पर यात्रा करने वाले व्यक्तियों को अगले तीन रविवार तक परेशानी का सामना न करना पड़े। संस्थाओं ने कहा है कि रविवार को यात्री भार अधिक होता है। बेहतर यह होगा कि जब अन्य रेल गाड़ियां पांच घंटे के लिए रद्द की जा रही हैं तो 54559-60 बठिंडा-अबोहर-फाजिल्का साधारण गाड़ी में कोच संख्या बढ़ाई जाए। ताकि गर्मी के इस मौसम में अन्य यात्रियों को कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed