फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस अब नेश्नल पार्टी कहलाने के काबिल नहीं रही - श्वेत मलिक

कांग्रेस अब नेश्नल पार्टी कहलाने के काबिल नहीं रही - श्वेत मलिक

Sun, 20 May 2018 09:08 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अब नेश्नल पार्टी कहलाने के काबिल नहीं रही - श्वेत मलिक
अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही कांग्रेस: मलिक
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला तीखा सियासी हमला
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अब अपने आपको नेशनल पार्टी कहलाने के काबिल नहीं रही। आज कांग्रेस पूरे देश में 2.48 फीसदी पर सिमट कर रह गई है। भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी निचले स्तर पर जा सकती है। कांग्रेस किसी भी स्तर तक गिरकर छोटी-मोटी पार्टियों से मिलकर भाजपा को रोकने का प्रयास कर रही है। मलिक ने होशियारपुर में पार्टी की रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कई जनहितकारी स्कीमें लांच की है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस व जेडीएस से मुक्ति पाने को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा दिया। जनता से विश्वासघात करते हुए कांग्रेस व जेडीएस ने आपस में हाथ मिला लिया। इस विश्वासघात को जनता कभी माफ नहीं करेगी। मलिक ने कहा कि सूबे की सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव में कांग्रेस ने जनता से कई वादे किए थे। उनमें से एक भी वादा पूरा हुआ है।
विज्ञापन

बैंक रिकवरी अधिकारियों से मिल रही जलालत की वजह से किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। आज कांग्रेस दिग्गज केंद्र सरकार से किसानों के कर्जमाफी के लिए लोन के लिए बातचीत पर लगे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेसियों ने चुनाव घोषणापत्र में ऐसा कुछ नहीं लिखा था कि किसानों के कर्ज माफी के लिए केन्द्र से फंड लाएंगे। पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस सत्ता में है। कोई एक भी जनहित के कार्य नहीं गिनवा सकती, जिस पर पंजाब की जनता गर्व कर सके। औद्योगिक इकाइयों को बिजली पर सब्सिडी देनी सरकार का फर्ज होता है जिससे उद्योग प्रफुलित हो। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तीक्ष्ण सूद, सोमप्रकाश, महिंदर कौर जोश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed