{"_id":"5ac26ac74f1c1bd2618b5274","slug":"15226907649-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला टैंडर रद्द करवाने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला टैंडर रद्द करवाने का
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर रद्द करवाने के लिए मजदूर यूनियन ने दिया धरना
बरनाला। फूड एंड अलॉयड की सभी यूनियन के नेता व वर्कर्स ने निजी ठेकेदार को टेंडर देने के विरोध में सोमा गोडाउन मोड़ नाभा के समक्ष सोमवार को रोष धरना लगाया। इस दौरान प्रशासन और पनग्रेन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के लखवीर सिंह खंडा, धन्ना सिंह, सुखदेव सिंह और बिट्टू सिंह ने बताया कि वह सोमा कंपनी के ग्राउंड के साल 2013 से लगातार टेंडर डाल रहे हैं, लेकिन इस साल किसी अन्य निजी ठेकेदार ने कम रेट पर टेंडर डाल उनका रोजगार खत्म कर दिया है।
उन्होंने कहा कि टेंडर करवाने के लिए वह जिला स्तर पर अधिकारियों, कांग्रेसी और अकाली नेताओं को मिल चुके हैं, लेकिन उनके मसले का अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। यूनियन नेताओं काका सिंह, गुरतेज सिंह, प्रदीप सिंह, रूप सिंह, राज सिंह, कुलविंदर सिंह और पवनदीप सिंह ने कहा कि जितना समय उनकी लेबर यूनियन को टेंडर नहीं दिया जाता, उतना समय ग्राउंड के आगे रोष धरना जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राउंड में से किसी को भी माल भरने नहीं देंगे और ना ही गोदाम में हड़ताल करने देंगे। उन्होंने कहा कि किसी अन्य ठेकेदार को दिया टेंडर रद्द करवाने के लिए वह जल्द ही रोड जाम या अनिश्चितकालीन समय के लिए भूख हड़ताल जैसे तीव्र संघर्ष रेखा बनाई जाएगी।