{"_id":"5ac267064f1c1bd8618b5073","slug":"152268980220-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कुनेक्शन काटने से गुस्साएं टावर पर चढ़ा जेई, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कुनेक्शन काटने से गुस्साएं टावर पर चढ़ा जेई, हुआ हंगामा
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन कटने से गुस्साया जेई टावर पर चढ़ा, हंगामा
जेई का बिल था बकाया, विभाग से वेतन से कटौती की लगाई गुहार
अधिकारियों ने आपसी सहमति से सुलझाया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
बकाया बिजली बिल न भरने पर कनेक्शन कटने के बाद एक लाइनमैन-कम जेई दफ्तर के बीच लगे टावर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी दी। उसका आरोप था कि उसे विभागीय अधिकारी परेशान कर रहे हैं। पुलिस उच्च अधिकारियों के विश्वास दिलाने के बाद उसको टावर से नीचे उतारा गया। लाइनमैन जसपाल सिंह काफी देर तक दफ्तर के प्रांगण में बैठकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करता रहा।
जानकारी के अनुसार मानसा वासी लाइनमैन-कम-जेई जसपाल सिंह के घर का बिजली का बिल बकाया है। पता चला कि इस बकाया का अदा न करने पर अधिकारियों ने जेई के घर का बिजली मीटर कनेक्शन काट दिया। इसपर जसपाल सिंह अपने ही विभाग पर भड़क उठा। वह दफ्तर में गया। वहां जब किसी ने उसकी न सुनी तो जेई परेशान होकर दफ्तर में लगे टावर पर ही चढ़ गया। अधिकारियों ने उसको नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन पावरकॉम अधिकारियों की एक न मानी। बाद में थाना सिटी-2 की पुलिस और पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर जेई जसपाल सिंह टावर से नीचे उतरा।
उसने बताया कि उनके पारिवारिक सदस्य लंबे समय से पावरकॉम में नौकरी करते आ रहे हैं। उनकी पत्नी बीमार हुई तो किसी कारण बिल अदा नहीं कर सका। इस पर उसने विभाग को उसके वेतन से बिजली का बिल काटने के लिए बोला लेकिन अधिकारी न माने। उसपर उसे यह कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा। बाद में जिम्मेदार अधिकारियों, मुलाजिमों में आपसी राजीनामा हो गया। उधर, थाना सिटी-2 के मुखी गुरमीत सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रजामंदी से सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
फोटो : 02 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन : टावर पर चढ़ा हुआ लाईनमैन-कम-जेई जसपाल सिंह।