{"_id":"5ac262254f1c1bb9618b526e","slug":"152268855410-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित संगठनों ने कराया होशियारपुर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित संगठनों ने कराया होशियारपुर बंद
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित संगठनों ने कराया होशियारपुर बंद
होशियारपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित संगठनों ने होशियारपुर व आसपास के इलाकों में बंद रखा गया। बंद दौरान संगठनों, जत्थेबंदियों के नेताओं तथा दलित समाज के लोगों ने कई चौकों को जाम करके रोष प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते पुतले जलाए।
शहर के सपीर मद्दी शाह बाजार, घंटा घर, वकीलां बाजार, कश्मीरी बाजार, शीश महल बाजार, खानपुरी गेट, गऊशाला बाजार, अनाज मंडी व सब्जी मंडी भी पूरी तरह बंद रही। शहर में एक आध कालेज स्कूलों को खोला गया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हबें भी बंद करवा दिया गया। दुकानों सहित दफ्तर, बैंकों तथा अन्य निजी संस्थान बंद रहे। बस व रेल सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हुईं। जत्थेबंदियों ने पैदल रोष मार्च तथा वाहनों पर सवार होकर रैलियां निकालीं। अनेकों जगहों पर प्रदर्शनकारी तेजधार हथियारों से लैस होकर प्रदर्शन करते देखे गए। कई संगठनोंने मांग पत्र जिलाधीश विपुल उजवल को दिया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पुलिस प्रमुख जे.इलनेचिलयन भी उपस्थित थे।