{"_id":"5ac113a64f1c1beb618b4df7","slug":"15226029225-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू सिंह धालीवाल ने अंतिम अरदास के उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू सिंह धालीवाल ने अंतिम अरदास के उमड़ा जन सैलाब
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबू सिंह धालीवाल को श्रद्धांजलि
मानसा। बीते दिनों हाईकोर्ट के जस्टिस परमजीत सिंह धालीवाल के पिता बाबू सिंह धालीवाल का देहांत हो गया था। उनके नमित रखे गए पाठ का भोग और अंतिम अरदास गांव ठुठियावाली के गुरुद्वारा साहिब में की गई। इसमें समाचार पत्रों के संपादक, जज, पत्रकारों, नेता, मुलाजिम और वकीलों की ओर से बाबू सिंह धालीवाल को श्रद्धांजलि दी गई। गुरदर्शन सिंह बाहिया ने बाबू सिंह धालीवाल के जीवन पर रोशनी डाली। इस दौरान जज साहिबान के अलावा पूर्व एमपी जगमीत सिंह बराड़, गुरदर्शन सिंह बाहिया, विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, बुध राम, प्रेम अरोड़ा, गुरमेल फफड़े, इंद्रप्रीत सिंह, वरिंदर वालिया, चंद्र प्रकाश, मोहित, पूर्व विधायक हरदेव अर्शी समेत प्रशासनिक अधिकारी, नेता और समाजसेवी भी मौजूद थे।
पूर्व फौजी ने की खुदकुशी
मानसा। गांव चकेरिया के एक पूर्व फौजी ने बीमारी से तंग आकर गाड़ी के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। रेलवे पुलिस चौकी मानसा के इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि पूर्व फौजी महेंद्र सिंह (70) वासी चकेरिया किसी बीमारी से तंग आकर परेशान थे। इस वजह से उन्होंने रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास जनता एक्सप्रेस के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के बाद लाश वारिसों के हवाले कर दी।