फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भारत बंद -प्रशाशन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पुलिस बढाई

भारत बंद -प्रशाशन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पुलिस बढाई

Sun, 01 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद -प्रशाशन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध, पुलिस बढाई
भारत बंद को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
विज्ञापन

मोगा में दलित समाज भारत बंद तालमेल समिति नेताओं की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
एससी, एसटी एक्ट के नियमों में सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए बदलाव खिलाफ 2 अप्रैल को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के साथ पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है। वहीं जनरल कैटेगरी की नौजवान ब्रिगेड ने भारत बंद को असफल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार एवं विरोध का न्योता दिया है।
जिला सचिवालय में डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह, एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल ओर अन्य सिविल एवं पुलिस आधिकारियों ने मीटिंग की। प्रशासन ने दलित समाज जत्थेबंदियों से संयम रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। वहीं नगर निगम में दलित समाज जत्थेबंदियों की भारत बंद तालमेल कमेटी नेता सत्तपाल अनजान, धरमिंदर सिंह जर्मनी, पनसप कर्मी जत्थेबंदी प्रदेश प्रधान रणजीत सिंह सहोता, सुखमंदर सिंह, तीर्थ सिंह, विश्व नाथ जोनी ने बंद को सफल बनाने के लिए दो अप्रैल को सुबह दलित समाज को नगर निगम स्टेडियम में एकत्र होने की अपील की है। साथ ही यहां से रोष मार्च शुरू करने और मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने का फैसला किया गया है। दलित नेताओं ने व्यापारियों, दुकानदारों अन्य को अपने कारोबार बंद रखने की अपील की है।
विज्ञापन

पनसप मुलाजिम जत्थेबंदी के प्रदेश प्रधान रणजीत सिंह सहोता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से दलितों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने इस फैसले को प्रभावहीन करार देते कहा कि एससी -एसटी एक्ट की महत्ता ही खत्म कर दी गई है और इस कारण समूचे दलित समाज में भारी रोष है। उन्होंने समूह दलित समाज और मुलाजिमों को 2 अप्रैल को छुट्टी पर रह कर भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed