फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हादसे में महिला समेत चार की मौत, एक गंभीर

हादसे में महिला समेत चार की मौत, एक गंभीर

Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला समेत चार की मौत, एक गंभीर
बेकाबू कार पेड़ से भिड़ी, दंपति समेत 4 की मौत
विज्ञापन

एक महिला घायल, चब्बेवाल के ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे,
अमर उजाला ब्यूरो
माहिलपुर (होशियारपुर)।
चंडीगढ़-होशियारपुर रोड स्थित कस्बा माहिलपुर के बाहर रविवार देर रात बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपति समेत चार लोगों को मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सिविल अस्पताल माहिलपुर में प्राथमिक उपचार के बाद ड़ीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। सभी मृतक आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी की कार के चार हिस्सों में बांट गई।
ज्वेलर यूनियन माहिलपुर के अध्यक्ष कमल किशोर (48) निवासी वार्ड नंबर एक माहिलपुर अपनी पत्नी मोनिका, साले अमित कुमार (44) निवासी रानी बाग नजदीक पीर डाड जालंधर, उनकी पत्नी पूजा (42), अमित के मौसेरे भाई माहिलपुर निवासी गौरव बग्गा (38) के साथ गत देर शाम चब्बेवाल के पास एक ढाबे से खाना खाने गए थे। दूसरी कार में उनके परिवार के कुछ सदस्य भी थे। रविवार की रात करीब एक बजे सभी खाना खाकर वापस आ रहे थे। माहिलपुर कस्बा के बाहर पेट्रोल पंप के पास कमल किशोर की कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों को दूसरी कार में सवार लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार सवार कमल किशोर, गौरव बग्गा, अमित कुमार और पूजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मोनिका सिविल अस्पताल माहिलपुर में इलाज शुरू किया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया। थाना पुलिस माहिलपुर ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त कार को कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed