फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सी.बी.आई. टीम ने एफ.सी.आई. में दस दिन बाद फिर की छापामारी

सी.बी.आई. टीम ने एफ.सी.आई. में दस दिन बाद फिर की छापामारी

Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सी.बी.आई. टीम ने एफ.सी.आई. में दस दिन बाद फिर की छापामारी
सीबीआई टीम ने एफसीआई में दस दिन बाद फिर की छापामारी
विज्ञापन

अधिकारी, मुलाजिमों में दफ्तर को ताले लगाकर हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
दस दिन के बाद फिर सीबीआई की टीम की ओर से वीरवार दोपहर दूसरी बार एफसीआई के जिला कार्यालय में छापामारी की। इस छापामारी का पता चलने पर दफ्तर में मौजूद अधिकारियों, मुलाजिमों में हड़कंप मच गया और वे अपने-अपने कार्यालयों को ताले लगाकर रफू चक्कर हो गए। सीबीआई को अपनी इस छापामारी दौरान दौरान कोई सफलता नहीं मिली। करीब आधे घंटे तक एफसीआई के जिला कार्यालय में रुकने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने विभाग के कुछ अधिकारियों को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यालय के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर मौजूद निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने सीबीआई अधिकारियों को बताया कि सरकारी छुट्टी के कारण आम दिनों की तुलना में स्टाफ करीब 30 फीसद कम था, लेकिन सीबीआई की सूचना पाते ही सभी कर्मचारी कार्यालय से फरार हो गए। एफसीआई के कुछ मुलाजिम सीबीआई के डर से एफसीआई कार्यालय के आसपास ही रहे और वहीं वह वह अपने सीनियर अधिकारियों को मौके के हालात की जानकारी उपलब्ध करवा रहे थे।
गौरतलब है कि एफसीआई के जिला कार्यालय में बीते कुछ दिनों में दो पक्षों में अपना-अपना चावल गोदामों में लगाने के लिए घमासान चल रहा है। अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कई बार कर चुके हैं। हरेक पक्ष गोदाम में अपना चावल पहले रैक में लगाना चाहता है और इसके लिए वह अधिकारियों के साथ पैसों की सांठ गांठ करने में लगा है। इसी बात की शिकायत बाघापुराना के एक शैलर मालिक ने सीबीआई के पास कर दी। शिकायत के आधार पर सीबीआई की टीम ने 19 मार्च की रात को एफसीआई के जिला कार्यालय में दबिश दे दी। इस दबिश के दौरान सीबीआई ने दो अधिकारियों को काबू किया, लेकिन एक अधिकारी को जांच के बाद छोड़ दिया, जबकि दूसरे को रंगे हाथों 80 हजार रुपये के साथ काबू कर लिया। सीबीआई के डीएसपी जगदीश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने दूसरी बार फिर से एफसीआई के गोदाम में दबिश दी। कयास लगाया जा रहा है कि जिस क्वालिटी मैनेजर कृष्ण चंद को सीबीआई ने रिश्वत के साथ हिरासत में लिया था, उसी कृष्ण चंद से की गई पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने एफसीआई के जिला कार्यालय में दबिश दी है। हालांकि आज की दबिश दौरान सीबीआई को कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई हैं, लेकिन अब किसी भी कामकाजी दिन सीबीआइ के कार्यालय में दबिश दिए जाने की संभावना और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जांच पूरा होने के बाद ही मामले की जानकारी दे सकेंगे : डीएसपी जगदीश कुमार
फोन पर हुई बातचीत दौरान सीबीआई के डीएसपी जगदीश कुमार ने महज इतना ही बताया कि बाघापुराना की राइस मिल मालिक रोहित कुमार की शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई की थी, जिसकी जांच उनके द्वारा की जा रही है। एफसीआई के जिला कार्यालय में किसी बड़ी धांधली से इंकार करते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि जांच पूरा होने के बाद ही वह इस मामले की जानकारी को दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - एफसीआई के कार्यालय का दृश्य, जहां सीबीआई द्वारा छापामारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed