{"_id":"5abd19404f1c1b9a618b459d","slug":"152234247024-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप जाखड़ के प्रयास से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी को मिलेगी 4 लाख की व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप जाखड़ के प्रयास से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी को मिलेगी 4 लाख की व्हील चेयर
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी को मिलेगी 4 लाख की व्हील चेयर
अब यूगांडा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए करेगा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
बीते 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन खिलाडी के रूप में भाग लेकर कई मैडल जीतने वाले उपमंडल के गांव तेलूपुरा निवासी संजीव कुमार की गणना अब विश्व के 10 श्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों में हो रही है। भारत में उसका इस श्रेणी में दूसरा स्थान है। वाराणसी में आयोजित विक्टर सेकेंड राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे संजीव कुमार ने वीरवार को युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप जाखड़ के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अब यूगांडा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करेगा। इस मौके पर संदीप जाखड़ ने संजीव को चार लाख की मात्र 8 किलो वजन की व्हील चेयर देने का वादा किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुइयां सरवर के सेवानिवृत्त कर्मचारी वीरेंद्र कुमार के 32 वर्षीय बेटे संजीव ने बताया कि उसके लिये अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते समय सबसे बड़ी परेशानी यह आती है कि विदेशी खिलाड़ी 8 किलो वजन वाली व्हील चैयर इस्तेमाल करते हैं, जबकि उसके पास 24 किलो वजन वाली पुरानी व्हील चेयर है। इस कारण वह कई बार प्रथम स्थान से वंचित रह जाता था। उसकी इस समस्या का समाधान संदीप जाखड़ के सहयोग से संभव होने जा रहा है। संदीप के कई सहपाठियों ने उनकी अपील पर लगभग 4 लाख रुपये की लागत से 8 किलो वजनी व्हील चेयर आयात करने का प्रबंध किया है, जो शीघ्र ही उसे सौंप दी जाएगी। बातचीत में संजीव ने बताया कि उसे इस बात का मलाल है कि देश के लिए इतनी उपलब्धियों के बावजूद पंजाब सरकार ने न तो कभी दिव्यांगों को खेलों में सुगमता से भाग लेने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग दिया और न ही अभी तक उसे सरकारी नौकरी मिली है। इस पर संदीप जाखड़ ने कहा कि वे इस संबंध में सांसद सुनील जाखड़ से मिलकर संजीव की मांग पूरी करने का प्रयास करेंगे। संजीव ने कहा कि एक गरीब परिवार से संबंध होने के कारण सीमित साधनों के बावजूद वह जन सहयोग से ऐसी प्रतियोगिताओं के लिये तैयारी करने व उनमें सफलता प्राप्त करने में सक्षम हुआ है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।