फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इंकलाबियों ने ने दिया धरना

इंकलाबियों ने ने दिया धरना

Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
इंकलाबियों ने ने दिया धरना
मांगों का ज्ञापन केंद्र व राज्य सरकार को भेजा
विज्ञापन

बरनाला। इंकलाबी कम्यूनिस्ट पार्टी पंजाब के आह्वान पर जिले की सब-तहसील महलकलां के कार्यालय के सामने महलकलां के सैंकडों जुझारू महिलाओं व पुरषों ने विशाल रोष धरना देकर किसानी व मजदूरों की मांगों सबंधी ज्ञापन तहसीलदार महिलकलां द्वारा राज्य व केंद्र सरकार को भेजा गया। क्षेत्र में सैकड़ों मजदूर वीरवार सुबह 11 बजे अनाज मंडी महलकलां में एकत्रित हो गए, जो भारी रोष प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय के समक्ष पहुंचे। इस अवसर पर जिला सचिव मलकीत सिंह वजीदके, यशपाल महलकलां, भोला सिंह कलाल माजरा व अमरजीत कुक्कू ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है तभी से अल्पसंख्यक खास कर मुसलमानों व महिलाओं पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने मांग की कि खेती को कर्ज मुक्त करने, स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करने, जात-पात के अधार पर भेदभाव बंद करने, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर्स, विधवा, दिव्यांग पेंशनरों को कम से कम 3000 रुपये प्रति माह करने की मांग की। उक्त मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार द्वारा प्रदेश सरकार व राज्य सरकार को भेजा गया। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य गुरदेव सिंह महल खुर्द, बलदेव सिंह, हरबंस सिंह, गुरदीप सिंह, गुरदेव सिंह सहजड़ा, भान सिंह संघेड़ा, आत्मा सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed