{"_id":"5ab13da44f1c1bc1758b6851","slug":"15215653438-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों पर शहर में लगे गंदगी के ढेर, कर्मचारियों का दूसरा रोष मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों पर शहर में लगे गंदगी के ढेर, कर्मचारियों का दूसरा रोष मार्च आज
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मियों की हड़ताल, अबोहर में लगे गंदगी के ढेर
प्रशासन और अधिकारी नहीं ले रहे हड़ताली कर्मियों की सुध
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
स्थानीय नगर परिषद् व सफाई कर्मचारियों की ओर से एक हफ्ते से की जा रही हड़ताल से नवरात्रों के अवसर पर शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन और नगर परिषद के उच्च अधिकारी हड़ताली कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहे। मंगलवार को धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी मंगत वर्मा और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया वह बीते 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं आज तक न तो किसी अधिकारी और न ही प्रशासन ने उनकी सुध ली। वेतन जारी करने की मांग पर की जा रही हड़ताल से शहर में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बीते तीन माह से वेतन न मिलने से उनके परिवारों का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। अब आगामी दिनों में स्कूलों में बच्चों के दाखिले भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में उनके बच्चे शिक्षा से वंचित रह सकते हैं। मंगत वर्मा ने बताया कि ईओ विजय जिंदल के अवकाश पर जाने के बाद फाजिल्का के ईओ को अबोहर का अस्थाई कार्यभार सौंपा गया है। वहीं उनका वेतन जारी करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कर्मचारी 21 मार्च को दूसरी बार शहर में रोष मार्च निकालेंगे। नगर परिषद के अस्थाई सफाई सेवकों ने भी अपनी दो माह की तनख्वाह जारी न होने पर हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने 1 जनवरी से अब तक कोई वेतन नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनका वेतन जारी करवाया जाए।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1और 2 भेजी जा रही है।