फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   0पावरकॉम द्वारा किसानों को लगाए जुर्माने एवं अदालती मामले रद्द करवाने किसान यूनियनों ने भदौड़ में लगाया धरना।

0पावरकॉम द्वारा किसानों को लगाए जुर्माने एवं अदालती मामले रद्द करवाने किसान यूनियनों ने भदौड़ में लगाया धरना।

Tue, 20 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
0पावरकॉम द्वारा किसानों को लगाए जुर्माने एवं अदालती मामले रद्द करवाने किसान यूनियनों ने भदौड़ में लगाया धरना।
जुर्माने और अदालती मामले रद्द करवाने को धरने पर बैठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। खेती की मोटरों को पावरकॉम की ओर से भेजे गए लाखों के जुर्माने सहित बिल एवं अदालतों में चल रहे अन्य मामले रद्द करवाने की मांग को लेकर भदौड़ के पावरक़ॉम कार्यालय के समक्ष तीन किसान यूनियनों ने धरना शुरू किया है। किसान संगठनों ने पावरकॉम व प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मौके पर ब्लाक महलकलां भाकियू (एकता उग्राहां) के प्रधान हरजीत सिंह दीवाना, बीकेयू (डकौंदा) के भोला सिंह ने कहा कि किसानों ने लाखों रुपये मोटर कनेक्शन लेने के लिए भदौड़ पावरकॉम के पास जमा करवाए थे। इसके बाद भी उन्हें कनेक्शन नहीं मिले। बाद में पता चला कि विभाग के एक जूनियर इंजीनियर ने अपने बड़े अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उनके मोटर कनेक्शन बिना दर्ज किए चालू किए थे। किसानों का कहना है कि इसमें किसान नहीं विभाग के अधिकारी दोषी हैं। इस दौरान जिला प्रधान बुक्कन सिंह सद्दोवाल, जिला महासचिव चमकौर सिंह नैणेवालिया, ब्लाक प्रधान कुलवंत सिंह मान, दर्शन सिंह उगोके, बूटा सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरचरन सिंह, लाभ सिंह संधू कलां उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed