फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किसानों ने खेती मोटरों पर मीटर लगाने आए अधिकारी का किया घेराव

किसानों ने खेती मोटरों पर मीटर लगाने आए अधिकारी का किया घेराव

Tue, 20 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने खेती मोटरों पर मीटर लगाने आए अधिकारी का किया घेराव
किसानों ने मीटर लगाने आए अधिकारियों को घेरा
विज्ञापन

जोगा।
कस्बे में मोटरों के ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाने आए पावरकॉम के अधिकारियों का घेराव करके भारतीय किसान यूनियन डकौंदा व उग्राहां की ओर से जोगा व कोट दुन्ना जाने वाली लिंक रोड पर धरना लगाकर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। रोष बढ़ता देख अधिकारियों को मीटर लगाने का काम बंद करना पड़ा।
किसान नेता महिंद्र सिंह, उग्राहां ग्रुप के इंद्रजीत सिंह झब्बर ने कहा कि लोगों के साथ बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कैप्टन सरकार की लोक विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए बड़े घरानों के साथ हाथ मिलाने वाली कैप्टन सरकार किसानों से जमीनें छीन रही है। किसानों ने कहा कि पंजाब में जत्थेबंदियों की ओर से मीटर लगाने पर डटकर विरोध किया जाएगा। जोगा में मीटर लगाने आए अधिकारियों ने किसान हरचरण सिंह, सुखी सिंह, लखा सिंह किसानों की मोटरों पर मीटर लगा दिए हैं। इसका किसान जत्थेबंदियों की ओर से धरना लगाकर विरोध किया गया। उन्होंने सरकार व अधिकारियों को चेतावनी दी कि जितने समय तक अधिकारी लगाए गए मीटरों को नहीं उतारते, तब तक जत्थेबंदी का विरोध चलता रहेगा। मौके पर मानसा ब्लाक के अध्यक्ष बलविंद्र शर्मा ख्याला, भीखी ब्लाक अध्यक्ष राज अकलिया, केवल सिंह माखा, साधु सिंह अलीशेर, भोला सिंह माखा, दलवारा सिंह जोगा, पाल सिंह जोगा, दर्शन सिंह रल्ला उपस्थित थे। एसडीओ जोगा मोहित गर्ग का कहना है कि विभाग के आदेश अनुसार वह अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आढ़ती की गिरफ्तारी ने होने पर थाने का घेराव
बोहा।
भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) ने गांव दलेल वाला के किसान लीला सिंह को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोपी मानसा के एक आढ़ती को गिरफ्तार करने की मांग की। मंगलवार को थाना बोहा के आगे धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जत्थेबंदी के जिला महासचिव इंद्रजीत सिंह झब्बर और ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह दयालपुरा ने कहा कि पुलिस ने लीला सिंह को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले मानसा के आढ़ती के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन 20 दिन बाद भी उसको गिरफ्तार करने के मामले में टालमटोल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक किसान का मानसा के इस आढ़ती के साथ 10 साल से लेनदेन चलता था। इस आढ़ती ने चार साल पहले लीला सिंह से खाली चेकों पर अंगूठा लगवा लिया था। उक्त आढ़ती ने लीला सिंह की ओर से साढ़े दस लाख से अधिक चलत दिखाकर गांव का मकान भी अपने नाम लिखवा लिया था। आरोप है कि इसलिए लीला सिंह ने एक मार्च को खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बोहा पुलिस ने उक्त आढ़ती को जल्द गिरफ्तार ना किया तो यूनियन संघर्ष तेज करेगी। धरने को सुखपाल सिंह गोरखनाथ, जगसीर सिंह सीरा, जरनैल सिंह टाहलिया, मेजर सिंह गोबिंदपुरा, मंगू सिंह कनकवाल, नायब सिंह, मक्खन सिंह दलेल वाला, मलकीत सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदीप सिंह ने भी संबोधित किया। थाना बोहा के एसएचओ प्रितपाल सिंह का कहना है कि अदालत की ओर से अभी संबंधित आढ़ती की गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है। अदालत के आदेशानुसार अभी उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं है।

------------------------------------------------------------------
वेतन न मिलने पर प्रदर्शन पर डटे मुलाजिम
मानसा।
मुलाजिमों की तनख्वाह का हल न होने को लेकर पंचायत समिति व जिला परिषद मानसा के मुलाजिम 12वें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल पर डटे रहे। मुलाजिमों ने कहा कि तनख्वाहों का कई महीने बीत जाने पर भी कोई हल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुलाजिम धरने पर बैठे हैं और वह उनकी मजबूरी बन गया है लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी मुश्किल सुनने के लिए नहीं आया। मौके पर पंचायत सचिव यूनियन के सचिव राकेश कुमार, सुपरिंटेंडेंट परमिंद्र कौर, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, कृष्ण कुमार, किरनपाल सिंह, हरिंद्र कुमार, अरविंदर सिंह, बलौर सिंह, पुनीत जिंदल, विजय कुमार, ग्राम सेवक रुपिंद्रपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed