{"_id":"5aafea444f1c1b21578b5902","slug":"152147846218-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधनी कलां पास स्कूल बस पलटी, जानी नुक्सान से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधनी कलां पास स्कूल बस पलटी, जानी नुक्सान से बचाव
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधनी कलां के पास स्कूल बस पलटी, 8 बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिले के कस्बा बधनी कलां के पास सोमवार सुबह अचानक स्कूल बस पलटने से 8 बच्चे घायल हो गए। सभी को बधनी कलां में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी अनुसार एसबीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, रणिया (बधनी कलां) की बस गांवों में सोमवार सुबह स्टाफ समेत तकरीबन 35 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। इस दौरान गांव राउके रोड पर यह बस अचानक खेतों में पलट गई। इस मौके बच्चों ओर स्टाफ की चीखें सुनकर राहगीरों और पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों और स्टाफ को बस में से निकाला। इस मौके पर क्रेन की मदद से बस को खड़ा किया गया और बस के शीशे आदि का भी नुकसान हो गया। हादसे में घायल अरशदीप सिंह, सुखजीत सिंह, लवदीप कौर, संदीप सिंह, सेलदीप सिंह, मनदीप कौर, कमलवीर कौर और एकम को बधनी कलां में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जानकारी के अनुसार बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की। इस बारे स्कूल प्रमुख तरलोचन सिंह ने कहा कि यह हादसा अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी कारण घटा है।
फोटो कैप्शन - बधनी कलां में खेतों में पलटी पड़ी स्कूल बस
फ़ोटो कैप्शन - बधनी कलां में खेतों में पलटी स्कूल बस को क्रेन के साथ सही सथित्ती में किये जाने का दृश्य