{"_id":"5aafe5d64f1c1bba758b6559","slug":"15214773279-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पंचायतें बनाने के विरोध में बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पंचायतें बनाने के विरोध में बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पंचायतें बनाने के विरोध में बीडीपीओ को सौंपा मांगपत्र
अबोहर। ग्राम पंचायत सीतो गुन्नों की ओर से अलग पंचायत बनाए जाने के विरोध में गांव की पिछड़ी जाति के लोगों ने मुख्यमंत्री, पंचायती राज्य मंत्री और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे बाजीगर व कुम्हार बिरादरी के लोगों ने कहा कि गांव के कुछ असामाजिक तत्व उनकी वोटों को सीतो गुन्नों की पंचायत से तोड़कर 3 किलोमीटर दूर ढाणी कुम्हारांवाली से जोड़ना चाहते हैं। ऐसा होने पर उनको अपने कार्यों के लिए करीब 3 किलोमीटर दूर जाना पडे़गा। वहीं वह गांव सीतो गुन्नो की पंचायत में ही रहना चाहते हैं। कुछ शरारती तत्वों ने झूठे हस्ताक्षर एवं बयान करवाकर उनको ग्राम पंचायत से अलग करने का प्रयास किया है, जो सरासर गलत है, इसलिए इस प्रस्ताव को खारिज किया जाए। इस दौरान गांव सीतो गुन्नो के नंबरदार पटेल कुमार, पंचायत सदस्य हनुमान, सतपाल, पंचायत मेंबर पति बृजमोहन, मांगीराम, पूर्व मेंबर धर्मपाल, ठाकुर दास, बीरबल राम भी मौजूद थे। बीडीपीओ ने उनको आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज देंगें। वहीं सीतो गुन्नों की महिला सरपंच ओमी देवी नें कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने बीडीपीओ से उन्हें ढाणी कुम्हारां वाली के साथ जोड़ने की मांग की थी। उस हिसाब से उन्होंने प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।