{"_id":"5aafe5b44f1c1b2b618b4625","slug":"15214772942-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों का रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों का रोष प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान संगठनों का पक्का मोर्चा
अवैध घोषित किए गए मोटर कनेक्शन पक्के करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, भारतीय किसान यूनियन डकौंदा और पंजाब किसान यूनियन की ओर से सांझे तौर पर अनिश्चितकालीन समय के लिए पक्का मोर्चा लगाया गया। इस दौरान बीते तीन सालों से कस्बा शैहणा, विधाते, दीपगढ़, मझूके, तलवंडी, अलकड़ा, जंगियाना, संधू कलां, छन्ना गुलाब, नैणेवाल आदि गांवों में पावरकॉम भदौड़ की ओर से अवैध घोषित किए गए मोटर कनेक्शन पक्के करने की मांग की गई।
भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जिला नेता सचिव चमकौर सिंह नैणेवालिया, बीकेयू डकौंदा के ब्लॉक प्रधान भोला सिंह व पीकेयू के ब्लॉक प्रधान राज सिंह संधू कलां ने कहा कि 2015 में पावरकॉम विभाग के चेयरमैन केडी चौधरी के साथ किसान संगठनों की बैठक हुई थी। उन्होंने मोटरों को पक्का करने वाली किसानों की मांग मानी थी, लेकिन अब सत्ता बदलाव के बाद भी किसानों की मोटरें पक्की नहीं हुई। किसानों को परेशान करना लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक पावरकॉम कार्यालय भदौड़ के सामने अनिश्चितकालीन समय के लिए रोष धरना जारी रहेगा।
इस दौरान गोरा सिंह भदौड़, कुलवंत सिंह मान, काला जैद, संदीप सिंह, महंगा सिंह चुंघवा, दर्शन सिंह उगोके, कर्मजीत सिंह, वजीर सिंह भी मौजूद थे। इस बारे में एसडीओ लखवीर सिंह ने बताया कि किसानों के धरने के बारे उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करवा दिया गया था औरपर से हमें जो हिदायत आती है। उसके मुताबिक समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।