फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला साउदी अरब में बरनाला के नौजवान की हुई संदिग्ध हालत में मौत का

मामला साउदी अरब में बरनाला के नौजवान की हुई संदिग्ध हालत में मौत का

Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मामला साउदी अरब में बरनाला के नौजवान की हुई संदिग्ध हालत में मौत का
बेटे के शव के लिए भटक रही बूढ़ी मां
विज्ञापन

सऊदी अरब में मौत के 45 दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा शव
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला के कस्बे धनौला की बुजुर्ग महिला का बलविंदर कौर के 48 वर्ष के पुत्र बलजीत सिंह की 28 जनवरी को सऊदी अरब में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अंतिम दर्शनों के लिए बलविंदर कौर अपने बेटे का शव मंगवाने के लिए नेताओं की चौखटों पर धक्के खा रही है।
बुजुर्ग मां बलवदिंर कौर ने रोते हुए बताया कि उसके बेटे की मौत की सूचना घटना के अगले दिन उन्हें कंपनी से मिली थी। तब से उसकी लाश वहां के एक फ्रिज में रखी है। उन्हें सबसे बड़ी निराशा इस बात को लेकर है कि मौत के 45 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसकी लाश उसके घर नहीं आ सकी। अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। बलबिंदर कौर ने बताया कि वह करीब एक महीना पहले लोकसभा हलका संगरूर से सांसद भगवंत मान से मिली थी। भगवंत मान ने उन्हें 10 दिन के भीतर बेटे की लाश वापस भारत लेकर आने का वादा किया था। उन्होंने कई बार फोन किया हर बार यही जवाब मिलता है कि काम प्रोसेस में है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से भी उनके रिश्तेदार फतेह सिंह रामगढ़ ने संपर्क किया था। वहां से भी कोई कामयाबी नहीं मिली। संपर्क करने पर सांसद भगवंत मान के निजी सचिव अमरीश जभोतना ने कहा कि इस मामले में हमारी टीम पूरी ताकत से काम कर रही है। पिछले महीने ही सऊदी अरब के 5 केस हल करवाए हैं। इस दुखद मसले का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि बलजीत सिंह 28 वर्ष पहले सऊदी अरब गया था। तब से वह वहीं पर काम कर रहा था। वह पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत में ही यहां फिर सऊदी अरब वापस गया था। उसके भाई की बेटी दिसंबर में कनाडा गई है। उसके कागजात बनवाने के लिए ही भाई बलजीत सिंह घर आया था। उसका बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उसका एक वर्ष का वीजा अभी बाकी पड़ा था। भाई बलजीत सिंह जाते वक्त उसे बोल कर गया था कि अब बच्चे बड़े हो गए है। इस बार अपना वीजा पूरा करके वह वापस नहीं जाएगा। उन्हें नहीं पता था कि वह आखिरी बार जा रहा है और कभी भी वापस नहीं आएगा।
मामला मेरे ध्यान में नहीं है। पीड़ित परिवार उनसे आकर मिलता है तो वह नियमों के अनुसार उनकी पूरी मदद करेंगे। - घनश्याम थोरी, डिप्टी कमिश्नर बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed