{"_id":"5a9d79564f1c1bf07b8ba9f9","slug":"152026988517-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रयात बाहरा फार्मेसी कालेज के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रयात बाहरा फार्मेसी कालेज के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
होशियारपुर। रयात बाहरा फार्मेसी कॉलेज की तीन छात्राओं ने अपने क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रो. मनोज कोतवाल ने बताया कि आरती अरोड़ा और संदीप कौर बंसल का जनवरी 2018 में आयोजित जीपैट टेस्ट-2018 परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि जीपैट में सफल होने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एम फार्मा में प्रवेश लेने पर एआइसीटीई की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। प्रो. मनोज ने बताया कि पंजाब टेक्निकल युनिवर्सिटी के बीफार्मा शिक्षा सेशन 2013-17 में रमनीत कौर सैनी ने यूनिवर्सिटी की ओवरऑल रैकिंग में सातवां स्थान हासिल किया। इस विशेष उपलब्धि पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. चंद्रमोहन ने चयनित विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।