फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आंगनबाडी वर्करों ने फूंका वित मंत्री का पुतला

आंगनबाडी वर्करों ने फूंका वित मंत्री का पुतला

Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाडी वर्करों ने फूंका वित मंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अबोहर। पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने सोमवार को वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पुतला फूंककर रोष जताया गया। प्रदर्शन में ब्लॉक अबोहर -2 व खुईयां सरवर की वर्करों ने हिस्सा लिया।

वर्करों ने कहा कि जब अकाली सरकार सत्ता में थी तो मनप्रीत बादल कहते थे कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों की जायज मांगों को नहीं मानती। अब जब वह खुद वित्तमंत्री बन गए हैं तो आंगनबाड़ी वर्करों की मांगें मानना तो दूर उनकी यूनियन को बातचीत का समय भी नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने आंगनबाड़ी वर्करों के करोड़ों रुपये के बिलों पर रोक लगाई हुई है। इस कारण उन्हें तीन माह से मान भत्ता नहीं दिया जा रहा। मौके पर ब्लॉक प्रधान अंजू बाला बिश्नोई, इंद्रजीत कौर, कंचन बिश्नोई, सुखजीत कौर, देसा बांई, रविंद्र कौर, अमरजीत कौर, सुमन, कांता रानी, रेखा, चमेली, विजय लक्ष्मी, नीलम रानी मौजूद थीं।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed