{"_id":"5a71f3e14f1c1b86268b77d1","slug":"15174176468-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल खोल रैलियों के संबंध में अकाली दल की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल खोल रैलियों के संबंध में अकाली दल की बैठक आयोजित
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल खोल रैली की रणनीति बनाई
अबोहर। कैप्टन सरकार के खिलाफ 7 फरवरी से शुरू की जा रही पोल खोलो रैलियों के संबंध में शिरोमणि अकाली दल बादल सर्कल अबोहर व खुईयां सरवर व भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी सतिंद्रजीत सिंह मंटा, शिअद जिलाध्यक्ष अशोक अनेजा, देहात मंडल के जिलाध्यक्ष गुरपाल सिंह ग्रेवाल व जिला यूथ प्रधान सवि काठपाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। मंटा ने कहा कि पोल खोल रैलियों की शुरूआत सुखबीर सिंह बादल 7 फरवरी को फाजिल्का से करेंगे। विधायक अरुण नारंग ने कहा कि 7 फरवरी को फाजिल्का रैली के लिए अबोहर से शिअद, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह 10 बजे गुरुद्वारा नानकसर टोभा से रवाना होंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़,हरचरण सिंह पप्पू, सुरेश सतीजा, सीता राम शर्मा, अशोक छाबड़ा, दलजीत तिन्ना, ठाकर दास सिवान, प्रेम कुमार, विजय छाबड़ा, मनीराम अडाणी मौजूद थे।