फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ओवरफ्लो छप्पड़ से पानी निकासी की मांग

ओवरफ्लो छप्पड़ से पानी निकासी की मांग

Sun, 14 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
ओवरफ्लो छप्पड़ से पानी निकासी की मांग
ओवरफ्लो छप्पड़ से पानी निकासी की मांग
विज्ञापन

अबोहर। गांव कंधवाला अमरकोट में पंचायती छप्पड़ ओवरफ्लो होने से दूषित एवं बदबूदार पानी गलियों में फैलना शुरू हो गया है। गांव वासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस ओर ध्यान देते हुए दूषित पानी की निकासी करवाने की मांग की है। गांव निवासी विजय कुमार, राकेश कुमार, सुरजीत कुमार, मेनपाल, बृजलाल, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, नीतू रानी और शीला देवी ने बताया कि उनके गांव में बीते करीब 10 सालों से छप्पड़ ओवरफ्लो होने की समस्या चल रही है। गांव में पहले चार छप्पड़ थे, जिनमें से तीन पर नाजायज कब्जा होने से अब मात्र एक ही छप्पड़ रह गया है। इसमें ही पूरे गांव के घरों के दूषित पानी आता है, जिससे यह छप्पड़ अक्सर ओवरफ्लो होकर गंदगी से भरा रहता है। लोगों ने बताया कि बदबूदार पानी से गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गांववासियों ने बताया कि कुछ समय पहले पंजाब सरकार ने गांवों में छप्पड़ों से नाजायज कब्जे हटवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस बारे में एसडीएम पूनम सिंह ने कहा कि वह जल्द ही बीडीपीओ से इस मामले की रिपोर्ट लेकर पानी निकासी करवाने का प्रयास करेंगी।

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed