{"_id":"5cd9d49abdec2207272c40d7","slug":"151557779610-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार करने पहुंचीं किरण खेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार करने पहुंचीं किरण खेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। भाजपा प्रत्याशी किरण खेर सोमवार को सेक्टर-20 स्थित जामा मस्जिद में इफ्तार के वक्त पहुंचीं और लोगों के साथ इफ्तार में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने खुद रोजेदारों के साथ बैठकर अलग-अलग व्यंजनों का आनंद लिया। उन्होंने बच्चों को भी खजूर खिलाकर रोजा खुलवाया और हौसलाफजाई की। किरण खेर ने सोमवार को कई जनसभाओं को भी संबोधित किया।
सेक्टर-49 में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खेर ने कहा कि वे कोशिश करेंगी कि चंडीगढ़ की सोसायटियों की अंदरूनी सड़कों, पार्कों का रखरखाव निगम द्वारा किया जाए तथा यहां के बुनियादी ढांचे के विकास की जिम्मेदारी भी निगम की हो।
हल्लोमाजरा स्थित दीप कांप्लेक्स में उन्होंने कहा कि पवन बंसल ने यहां के हजारों लोगों के साथ धोखा किया है। किसी भी व्यक्ति के लिए घर एक सपना होता है। हल्लोमाजरा के निर्माणों को नियमित करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा नेता शिंगारा सिंह, डीबी जैन, क्रॉकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामविलास, मोहम्मद हाजी खुर्शीद, अशोक जैन, भंवर लाल जैन, कैलाश जैन समेत कई नेता मौजूद थे। सोमवार को चंडीगढ़ कांग्रेस की जिला महासचिव निर्मला ठाकुर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।