{"_id":"5c8eb2c4bdec22145274a099","slug":"151552855748-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेस ने ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर किया अनोखा प्रदर्शन
मध्यमार्ग की स्लिप रोड पर सड़क पर बने गड्ढों को निशान लगाकर किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल ने मध्यमार्ग के ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर स्लिप रोड पर अनोखे ढंग से शहर की टूटी व जर्जर हो चुकी सड़कों को दिखाया। कांग्रेस नेता ने बताया कि इस दौरान जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों पर चूने से मार्किंग करके बीजेपी के पांच साल के झूठे विकास का आइना दिखाया गया।
सेल के चेयरमैन यादविंदर मेहता ने कहा कि चाहे किरण खेर हों, अध्यक्ष संजय टंडन या फिर मेयर उनकी शहर की कैसी चौकीदारी है? आपने तो ऐसी चौकीदारी की कि विकास के गड्ढे कर दिए। भाजपा शासित नगर निगम ने चंडीगढ़ वासियों का सड़कों में चलना मुश्किल कर दिया है। शहर की सड़कों पर अब गड्ढों की भरमार है। गड्ढे भी इतने की जिन्हें गिनाना भी मुश्किल है।
मेहता का कहना है कि आज आलम यह है कि वाहन चालकों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। किरण खेर व संजय टंडन कॉफी विद खेर व चाय पर चर्चा इन टूटी फूटी सड़कों व गड्ढों पर आकर करें तो उनको अपने 5 साल की कारगुजारी का आइना खुद दिख जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है।
विज्ञापन
हैरानी है कि कुछ समय पहले बनी सड़कें भी टूट चुकी हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। वहां धर्मवीर, सुलेमान, हरभजन सिंह, भारत भूषण, सलमान, टीटी, राहुल, लीली, बलबीर, चंद्र मोहन व अनूप आदि मौजूद रहे।