फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Women Workers Protest in Chandigarh

चंडीगढ़ः कांग्रेस भवन का नहीं खुला गेट, तो धरने पर बैठी महिलाएं, ढोलक की थाप पर गाए कीर्तन

Sat, 09 Mar 2019 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Congress Women Workers Protest in Chandigarh
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम करने पहुंचीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कीर्तन कर विरोध जताया। गेट न खुलने की जानकारी मिलने पर नवजोत कौर मौके पर नहीं पहुंचीं। चंडीगढ़ की पूर्व मेयर और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कांग्रेस भवन में महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में नवजोत कौर सिद्धू को शामिल होना था। वे चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रही हैं। पूनम शर्मा समर्थक महिलाओं के साथ सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन पहुंच गईं। लेकिन वहां मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद वह पिछले गेट पर गईं कि वह खुला हो तो समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन के भीतर जा सकें। लेकिन वहां भी ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


काफी देर तक प्रयास और इंतजार के बाद जब गेट नहीं खुला तो मुख्य गेट के सामने ही पूनम शर्मा, इंदु सिंगला व अन्य कांग्रेसी महिलाएं बैठ गई। महिलाओं ने वहीं पर ढोलक और चम्मच मंगवा लिया और कीर्तन शुरू कर दिया। गेट न खुलने की सूचना संभवत: नवजोत कौर सिद्धू को मिल चुकी थी इसलिए वह कांग्रेस भवन दफ्तर नहीं पहुूंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में देना पड़ा धरना
पूनम शर्मा का कहना है कांग्रेस भवन कभी बंद नहीं होता। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ बातें करनी थीं। लेेकिन गेट बंद होने के कारण हमें यहां पर धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने गुरुवार को ही चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधान है जिनका टाइम मैनेजमेंट ही नहीं है।

Congress Women Workers Protest in Chandigarh

पूनम शर्मा ने कहा कि अगर महिलाएं कांग्रेस भवन के अंदर नहीं जा सकतीं तो भवन के अंदर कोई पुरुष भी नहीं जा सकता। पूनम शर्मा ने कहा कि यह बात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक पहुंचे और वहां से ही कुछ आदेश आएगा तभी हम इस गेट पर से हटेंगे।

पूर्व मेयर पूनम शर्मा कीर्तन भी करती हैं। जब कीर्तन शुरू हुआ तो इंदु सिंगला ने ढोलक पर थाप दिया और कई कीर्तन पेश किए। इनमें बुहा खोल मां, तेरे दर पे आने को जी चाहता है, हम होंगे कामयाब, औरत है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम नारी, सब को जीवन देने वाली मौत तुझसे हारी आदि गीत पेश किए। इस दौरान तमाम भक्ति और क्रांतिकारी गीत गाए गए। पूनम शर्मा महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर भी रह चुकी हैं।

मुझे कोई सूचना नहीं दी गई थी। बाहर से पता चला कि कांग्रेस भवन में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हमारे पास चार कैंडिडेट हैं। वहां पर किसी प्रकार की अप्रत्याशित घटना होने के बाद जिम्मेदारी मेरी ही होती। चुनाव का समय है। मेरे लिए कोई ग्रुप नहीं है। हमारे लिए सभी बराबर हैं। कोई भी प्रोग्राम करना होता है तो पहले बताना पड़ता है। -प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस ।

कांग्रेस भवन में महिलाओं का प्रोग्राम था। लेकिन महिला कांग्रेस की प्रधान को इसकी सूचना नहीं थी। पूनम शर्मा भी महिला कांग्रेस की प्रधान रह चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी एक परिवार है। जो बात है वह आपस में बैठकर सुलझाना चाहिए। सड़क पर लाने से पार्टी की छवि खराब होती है। -अनीता शर्मा, प्रधान, महिला कांग्रेस चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed