फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आरएलए ने जारी की नई सिरीज

आरएलए ने जारी की नई सिरीज

Sun, 06 Jan 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
आरएलए ने जारी की नई सिरीज
आरएलए ने जारी की नए फैंसी नंबरों की सीरीज
विज्ञापन

सीरीज के 0001 से लेकर 9999 तक के नंबरों को ऑक्शन में रखा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी विभाग की ओर से सीएच01-बीवी सीरीज के फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन कराई जाएगी। इस सीरीज के 0001 से लेकर 9999 तक के नंबरों को ऑक्शन में रखा जाएगा। इनके साथ ही सीएच01-बीयू सीरीज के बाकी बचे नंबरों को भी शामिल किया जा रहा है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा, जोकि 15 जनवरी शाम 5 बजे तक चलेगा। ई-ऑक्शन 16 जनवरी को शुरू होगी और 18 जनवरी शाम 5 बजे तक लोग अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे। फैंसी नंबरों के इच्छुक वाहन चालक ऑक्शन में भाग लेने के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर अपने आप को रजिस्टर्ड कर सकते हैं।

इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन की ट्रांसपोर्ट वेबसाइट पर जाकर उन्हें लिंक मिल जाएगा। यहां से वह यूएएन नंबर प्राप्त कर सकेंगे। जिन लोगों को चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना खरीदा है, सिर्फ वही इस ऑक्शन में भाग ले सकेंगे। ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21, आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ अनिवार्य है। ट्रांसपोर्ट की साइट पर अपने आप को रजिस्टर्ड करने के बाद इच्छुक लोगों को अपने पंसदीदा नंबर के रिजर्व प्राइज और रजिस्ट्रेशन फीस को सेक्टर-17 रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ऑफिस के डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी। ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और फैंसी नंबरों की लिस्ट को विभाग की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed