फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्मचारियों ने दी हड़ताल की नोटिस

कर्मचारियों ने दी हड़ताल की नोटिस

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने दी हड़ताल की नोटिस
कर्मचारियों ने प्रशासन को दिया हड़ताल का नोटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के फैसले के तहत फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आह्वान पर वीरवार को यूटी और एमसी के अलग-अलग विभागों से भारी संख्या में कर्मचारियों ने सेक्टर-17 में रैली व प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन को 8 व 9 जनवरी को की जा रही दो दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया।

रैली में बिजली, पानी, बागवानी, सड़क, बाल कल्याण परिषद, सिटको, वीडीओ, एमसी मनीमाजरा, कैपिटल प्रोजेक्ट, सफाई कर्मचारी आदि 18 यूनियनों से संबंधित हजारों कर्मचारी शामिल हुए। इनकी प्रमुख मांगों में 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों पर लागू न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करने, डेलीवेज, वर्कचार्ज कांट्रेक्ट, आउटसोर्स हर प्रकार के कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने व नियमित भर्ती शुरू करने, कम से कम वेतन 18000 रुपये प्रति महीना देने व सभी के लिए 6000 रुपये प्रति माह पेंशन देने, श्रम कानून में मजदूर विरोधी संशोधन रद्द करने, मृतक कर्मियों के आश्रितों को पंजाब पैटर्न पर नौकरी देने, भर्ती व प्रमोशन के नियमों में संशोधन करने, कांट्रैक्ट कर्मियों को आउटसोर्स एजेंसियों की बजाय दिल्ली की तर्ज पर सीधे विभागों द्वारा रखने, यूटी इंप्लाइज सेल्फ फाइनेंसिंग हाउसिंग स्कीम के सफल उम्मीदवारों को उस समय की दरों पर ही मकान देने व ड्रा में असफल रहे कर्मियों के लिए भी स्कीम शुरू करने आदि शामिल हैं। रैली को फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी के अलावा अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed