फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   उम्रकैदी ने फंदे से लटक कर जान दी

उम्रकैदी ने फंदे से लटक कर जान दी

Thu, 30 Nov 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
उम्रकैदी ने फंदे से लटक कर जान दी
होशियारपुर।
विज्ञापन

केंद्रीय जेल में पत्नी की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने वीरवार शाम जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे सुबह अपने बैरक में एक कैदी के साथ झड़प के बाद एक सेल में अकेले बंद किया गया था। दोपहर में उसने आत्महत्या कर ली।

मोगा के मनप्रीत सिंह को दो साल पहले होशियारपुर केंद्रीय जेल में लाया गया था। पहले वह हवालाती के तौर पर यहां बंद था। 31 मई को उसे अपनी पत्नी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। डिप्टी जेल अधीक्षक हरभजन सिंह ने बताया कि सुबह मनप्रीत का बैरक में अपने सह-कैदियों में से एक के साथ झगड़ा हुआ था। जब जेल के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसे नियंत्रित किया गया और सेल में बंद कर दिया गया। दोपहर में ड्यूटी पर जेल गार्ड ने उसे सेल के छत से लटका देखा। उसने चादर से सेल में लगे छत के पंखे से फंदा लगा लिया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed