फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहीद मेजर सुरेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि भेंट की

शहीद मेजर सुरेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि भेंट की

Sat, 23 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहीद मेजर सुरेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि भेंट की
शहीद मेजर सुरेंद्र प्रसाद को याद किया
विज्ञापन

1965 के भारत-पाक युद्ध में 27 वर्ष की आयु में दी थी शहादत
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान मात्र 27 वर्ष की आयु में शहीद हुए मेजर सुरेंद्र प्रसाद के बलिदान दिवस पर शनिवार को पंजाबी सभ्याचार मंच के चेयरमैन एवं रिटायर्ड एसडीएम बीएल सिक्का ने प्रधान गुरचरण सिंह गिल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
न्यू सूरज नगरी गली नंबर 7 स्थित मेजर सुरेंद्र प्रसाद स्मारक पर हवन यज्ञ किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी अबोहर अमजीत सिंह मटवानी ने शिरकत की। नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। लायंस क्लब के प्रधान नरेश खुराना, रिटायर्ड कर्नल दिलबाग सिंह व लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में मेजर सुरेंद्र प्रसाद के परिवार से प्रो. केएल गोदारा, डा. डीपी गोदारा व सुमित गोदारा ने भाग लिया।
विज्ञापन

लेखक परिषद के प्रधान राज सदोष ने कहा कि मेजर सुरेंद्र प्रसाद ने जब खेमकरन सेक्टर में शहादत पाई, तो अबोहर से 51 लोग तत्कालीन पार्षद ताराचंद पुजारी व मथुरादास हितैषी के नेतृत्व में उस वीरभूमि को नमन करने गए थे। मेजर सुरेंद्र प्रसाद पूर्व कांग्रेस विधायक मास्टर तेगराम के इकलौते पुत्र व इस क्षेत्र के प्रथम शहीद सैनिक थे। जिस स्मारक पर आज कृतज्ञ नगरवासी एकत्रित हुए उसका अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पत्नी ललिता शास्त्री ने किया था। इस मौके पर पर ब्रह्मर्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एजूकेशन एडवाइजर प्रो. ओपी चौधरी, सेवा भारती के प्रधान विजय धींगड़ा, राजीव गोदारा, गुरमीत प्रजापत, मोहनलाल कुदाल, राकेश मुंजाल, सतपाल गिल्होत्रा, पवन मदान, सुशील चौधरी, रविन्द्र ढाका, जसविन्द्र सिंह, गुलशन कुमार, नरेन्द्र बेरी, एडवोकेट सुनीर पाठक, एन.एस. धनोआ, राघव, चिमनलाल वधवा, दलजीत सिंह तिन्ना, दीपक मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed