फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें पीएम : हरसिमरत बादल

स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें पीएम : हरसिमरत बादल

Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें पीएम : हरसिमरत बादल
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करें पीएम : हरसिमरत बादल
विज्ञापन

कहा, नकली कीटनाशक दवाएं बनाने, बेचने वालों पर कैप्टन करें कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा (मानसा)।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के किसानों की हालत के सुधार के लिए स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट लागू करने की मांग की है। वह सोमवार को गांव अक्कांवाली में सफेद मक्खी के मार तले कपास की फसल जोतने के लिए मजबूर किसान बलवंत सिंह से हमदर्दी व्यक्त करने पहुंची थीं।
उन्होंने कहा कि सूबे को बीते 70 सालों से इंसाफ नहीं मिला, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि आजादी में अहम योगदान डालने वाले पंजाब के लोगों व पंजाबियत को आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर तोहफा देना चाहिए। सूबे की राजधानी चंडीगढ़, यहां के पानी व पंजाबी बोलते इलाके आदि मुद्दों को हल करना चाहिए।
विज्ञापन

हरसिमरत बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि उन्हें अफसरशाही की चैन में से निकलकर किसानों के पास जाकर उनका दर्द पहचानना चाहिए। सूबे के खजाने में से किसानों की बाजू पकड़ते शिअद-भाजपा सरकार ने 640 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, फिर कैप्टन सरकार की ओर से चुनावों के दौरान किया गया 12 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि आज किसानों को फसल बीजने समय कोई भी किसान मित्र नजर नहीं आ रहा। इस वजह से किसान बीज बीजने व स्प्रे करने के लिए गुमराह हो रहा है। इसकी जिम्मेवारी खेतीबाड़ी विभाग और मंत्री की है। उन्होंने कहा कि लापरवाह अफसर मुअत्तल होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कैप्टन सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय कीड़ेमार दवाएं व सफेद मक्खी का जो शोर मचाया, मुख्यमंत्री का घेराव किया और धरने लगाए। अब सरकार बनने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह उन लोगों को पकड़ें जो सफेद मक्खी और नुकसान के जिम्मेवार हैं। उन्होंने किसानों को खुदकुशियां न करने की अपील की।
इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष बाबा बूटा सिंह गुड़थड़ी, अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़े भाईके, एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर, डॉ. निशान सिंह, पूर्व चेयरमैन बलम सिंह कलीपुर, गुरपाल सिंह ठेकेदार, गुरदीप सिंह टोडरपुर, यूथ अकाली दल के सीनियर नेता हरमेल सिंह कलीपुर, अमरजीत सिंह कुलाना, महिंदर सिंह, सरपंच दर्शन सिंह, स्त्री अकाली दल की जिलाध्यक्ष सिमरजीत कौर सिम्मी और जोगा सिंह बोहा भी मौजूद थे।


लोक हितैषी योजनाओं को दरकिनार कर सियासत कर रहे कैप्टन : हरसिमरत
कहा, लोगों तक केंद्र की योजनाएं पहुंचाने में नहीं मिल रहा सरकार का सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके कैबिनेट मंत्री लोक हितैषी योजनाओं को दरकिनार कर सिर्फ सियासत कर रहे हैं। इसकी वजह से सूबे के किसानों और आम लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। वह जिला इंडस्ट्री चेंबर में फूड एंड प्रोसेसिंग विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में पहुंची थीं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से बड़े पैमाने पर लोक हितैषी योजनाएं चलाई हैं। वह खुद केंद्रीय मंत्री होने के नाते चाहती हैं कि ये योजनाएं लोगों तक पहुंचाई जा सकें, लेकिन इस काम में पंजाब सरकार की ओर से उन्हें थोड़ा भी सहयोग नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कई बार पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को इस बारे में जानकारी दी है, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएयू के रसालों में भी केंद्रीय योजनाओं को प्रकाशित करने के लिए उन्हें बैठकें करनी पड़ रही हैं। सियासत एक ओर छोड़कर लोगों की भलाई की बात करनी चाहिए। क्योंकि केंद्र की ओर से बड़े स्तर पर ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो मध्य वर्गीय किसानों व आम लोगों के लिए बड़े लाभ वाली हैं। मंत्री बोली कि बड़े अफसोस की बात है कि राज्य सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने कहा कि सूबे में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के थोड़े समय में ही किसानों की ओर से बड़े स्तर पर खुदकुशियां की गई हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इसके अलावा अन्य वर्ग भी सरकार की नीतियों से दुखी हो चुका है। वहीं कैप्टन ने कहा था कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं वित्त मंत्री इसके लिए सिर्फ 15 सौ करोड़ रुपये के बजट की बात कर रहे हैं। इस दौरान हलका लहरा के विधायक परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, बलदेव सिंह मान, हरि सिंह, विशाल गर्ग और गोबिंद सिंह लौंगोवाल समेत अन्य नेता मौजूद थे।
फोटो:14एसजीआरपी04 संगरूर में संबोधित करतीं हुईं बीबी हरसिमरत कौर बादल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed