फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भारी बरसात से जलथल हुआ शहर

भारी बरसात से जलथल हुआ शहर

Mon, 31 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
भारी बरसात से जलथल हुआ शहर
झमाझम बरसात से जलथल हुआ अबोहर
विज्ञापन

अबोहर। सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई भारी बारिश से लोगों गर्मी से लोगों को राहत मिली और किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं शहर के अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव होने से दुकानदारों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को हजारों रुपए का नुकसान हो गया। शहर की निचली बस्तियों में घरों में पानी भर गया।
दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश तीन बजे तक जारी रही। इससे शहर के सरकुलर रोड, गौशाला रोड, साहित्य सदन रोड़, कंधवाला रोड तथा शहर के अधिकतर क्षेत्रों में पानी भर गया। सदर बाजार में घुटनों तक पानी भरने से दुकानदारों का भारी नुवसान हुआ। सड़कों पर घुटनों तक भरे पानी में अनेक दोपहिया वाहन बंद होने से लोगों को धक्का लगाना पड़ा। जैन नगरी, ठाकर आबादी तथा दुर्गा नगरी के घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी ने बताया कि बरसाती पानी निकालने का अतिरिक्त प्रबंध किया गया है और शीघ्र ही पूरे शहर से पानी की निकासी करवा दी जाएगी। एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि वह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पानी निकासी को लेकर किसी अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरसात के कारण किसानों के चेहरे खिल गए। यह बारिश धान एवं नरमा उत्पादक किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद बताई जा रही है। शनिवार को ही पीएयू के अधिकारियों ने तीन राज्यों की सांझी बैठक में चिंता जाहिर की थी कि अगर आने वाले 72 घंटों में बरसात न हुई तो नरमा की फसल पर सफेद मक्खी का हमला हो सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बरसात का पूर्वानुमान सच साबित हुआ। बारिश से नरमे की फसल से सफेद मच्छर मक्खी के कीट तरह नष्ट हो गए हैं। इससे किसानों और कृषि विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed