फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   150 rupees snatched after stabbing in Rajiv Colony

Panchkula News: राजीव काॅलोनी में चाकू मारकर 150 रुपये छीने

Mon, 04 Mar 2024 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
150 rupees snatched after stabbing in Rajiv Colony
पंचकूला। राजीव काॅलोनी में एक व्यक्ति को चाकू मारकर 150 रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसके साथ जा रहे भतीजे के सिर पर चाकू रखकर उसे भी डरा दिया। प्रमोद वर्मा ने बताया कि वह राजीव काॅलोनी में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ है। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भतीजे दिनेश के साथ मंडी से पैदल घर जा रहा था। जब वह घर से कुछ दूर पहुंचा तो दोनों को करीब तीन लोगों ने घेर लिया। चाकू से उसके पैर पर वार किया। इसके बाद दिनेश के सिर पर चाकू रख दिया। आरोपी घायल के जेब से 150 रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय धमकी देकर गए कि अगर पुलिस में शिकायत दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुुंचाया गया। वहां जांच के बाद एमएलसी सर्विस के लिए घायल को 250 रुपये देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed